Dhamtari Newlywed Murder Case : संतान नहीं हो रही थी! महज इस वजह से पति ने पत्नी का किया खौफनाक अंत, सास ने पुलिस के सामने बुनी थी झूठी कहानी
Dhamtari में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में खुलासा हुआ कि पति ने संतान को लेकर विवाद के दौरान गला घोंटकर हत्या की, जबकि सास ने सच्चाई छुपाने की …

Dhamtari Newlywed Murder Case
- पति ने रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या की।
- सास ने मौत को सीने में दर्द बताकर पुलिस को गुमराह किया।
- दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
धमतरी: Dhamtari Newlywed Murder Case छत्तीसगढ़ के Dhamtari जिले से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां 30 जनवरी को हुई एक नवविवाहिता की हत्या उसके ही पति ने संतान को लेकर चल रहे विवाद के चलते की थी। पति ने ही अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। साथ ही इस पूरे वारदात में सास ने भी हत्या की सच्चाई छुपाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
30 जनवरी को हुई थी हत्या
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जिले के करेलीबड़ी चौकी क्षेत्र के ग्राम हरदी का है, जहां 30 मार्च को एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की खबर सामने आई थी। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की गहराई से जांच शुरू की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की मौत प्राकृतिक नहीं बल्कि गला घोंटकर की गई हत्या थी।
Chhattisgarh Crime News संतान को लेकर अक्सर होता था विवाद
जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, परत-दर-परत सच सामने आता गया। मृतका का अपने पति चन्द्रशेखर यादव के साथ संतान को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पति ने रस्सी से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर दी। इस पूरे मामले में आरोपी की मां रीना बाई यादव ने इस हत्या को छुपाने की कोशिश की और महिला की मौत को सीने में दर्द बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी भी बरामद कर ली गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इन्हें भी पढ़ेंः-
- V Mart Share Price: बिजनेस अपडेट के बाद शेयर ने मारी सरपट छलांग, आखिर क्या है इस तेजी की वजह?
- Rahul Gandhi on CAPF Bill: राहुल गांधी को आई IED ब्लास्ट ने पैर गंवाने वाले पुलिस अफसर की याद.. सरकार के कानून को बताया ‘संस्थागत अन्याय’..
- Contract Employees Regularization Order: प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को नियमितीकरण का आदेश जारी, भाजपा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, खत्म हुए नियमितीकरण का इंतजार
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: संतान को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद।
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Husband Kills Newlywed Over Child Dispute In Dhamtari
धमतरी
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am