Dhamtari School Result 2025: 10वीं में सिर्फ 8 छात्र पास, 23% रिजल्ट पर फूटा गुस्सा! पालकों ने स्कूल में जड़ा ताला, टीचरों पर लापरवाही के आरोप
10वीं में सिर्फ 8 छात्र पास, 23% रिजल्ट पर फूटा गुस्सा! पालकों ने स्कूल में जड़ा ताला…Dhamtari School Result 2025: Only 8 students passed

Dhamtari School Result 2025 | image Source | IBC24
- लोहरसिंह गांव के हाई स्कूल में लापरवाही,
- दसवीं का परीक्षा परिणाम बेहद निराशाजनक,
- ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन,
धमतरी: Dhamtari School Result 2025: धमतरी ज़िले के लोहरसिंह गांव स्थित शासकीय हाई स्कूल का दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद चिंताजनक रहा। कुल 34 विद्यार्थियों में से केवल 8 ही पास हो सके, जिससे स्कूल का परिणाम महज़ 23 प्रतिशत पर सिमट गया। इस निराशाजनक प्रदर्शन से नाराज़ ग्रामीणों और पालकों ने स्कूल परिसर में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया।
Dhamtari School Result 2025: ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल में गणित, अंग्रेज़ी और विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई सही ढंग से नहीं होती। शिक्षकों पर केवल गाइड के सहारे पढ़ाने का आरोप लगाया गया है। पालकों का कहना है कि कई विषयों का सिलेबस वर्षभर में पूरा नहीं हो पाया जिससे छात्रों को वार्षिक परीक्षा की तैयारी का पूरा अवसर नहीं मिला।
Dhamtari School Result 2025: जानकारी के अनुसार इस वर्ष 34 विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में भाग लिया, जिसमें से 19 छात्र फेल हो गए, जबकि 7 छात्रों को पूरक परीक्षा (सप्लीमेंट्री) का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि यह स्थिति बीते दस वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कई बार शिक्षकों के स्थानांतरण या निलंबन की मांग की गई, मगर प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिला।
Dhamtari School Result 2025: प्रदर्शन के दौरान जब जिला शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर धरना समाप्त हुआ और स्कूल का ताला खोला गया। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि वे अब स्थायी समाधान चाहते हैं ताकि भविष्य में बच्चों का भविष्य अंधकारमय न हो।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: धमतरी स्कूल रिजल्ट 2025 में लोहरसिंह गांव के हाई स्कूल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा, जिसमें केवल 8 छात्र पास हो सके और स्कूल का रिजल्ट सिर्फ 23% रहा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dhamtari School Result 2025: Only 8 students passed in 10th, anger erupted on 23% result! Parents locked the school, accused teachers of negligence
धमतरी
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm