BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Mahanadi Me Sharab ki Bottle: उफनते नाले में मछली नहीं शराब की बोतल पकड़ने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जुगाड़ देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान, वायरल हो रहा वीडियो

Mahanadi Me Sharab ki Bottle: उफनते नाले में मछली नहीं शराब की बोतल पकड़ने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, जुगाड़ देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान, वायरल हो रहा वीडियो

Deepak Dilliwar
Published: 27 Sept 2026 | 11:22 amModified: 27 Sept 2026 | 11:23 am
HIGHLIGHTS
  1. गंगरेल बांध के 14 गेट खुलने के बाद नारी इलाके में बाढ़
  2. शराब पकड़ने के लिए लोगों में मची होड़
  3. आबकारी विभाग को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका

धमतरी: Mahanadi Me Sharab ki Bottle जिले में स्थित गंगरेल बांध के 14 गेट खुलने के बाद निचले इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। नदी-नाले लबालब हैं और महानदी का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है, लेकिन कुरूद के नारी में बाढ़ के बीच शराब की ऐसी लूट मची कि लोग जान जोखिम में डालकर शराब की बोतलें पकड़ने में जुट गए। कोई मछली पकड़ने का फंदा लेकर पहुंचा तो कोई प्लास्टिक की कैरेट से शराब पकड़ता नजर आया। आखिर क्या है पूरा मामला?

बाढ़ के पानी में बहकर आई शराब की बोतलें

Mahanadi Me Sharab ki Bottle मिली जानकारी के अनुसार ये वीडियो धमतरी के कुरूद ब्लॉक के नारी पुल की है, जहां बाढ़ के पानी के बीच शराब की बोतलें पकड़ने की होड़ मची हुई है। पुल के आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है और हर किसी की नजर पानी के तेज बहाव में बहती शराब की बोतलों पर है।

पूरा गांव नदी में पकड़ रहा था शराब

दरअसल, गंगरेल बांध के 14 गेट खोले जाने के बाद महानदी समेत इलाके के नदी-नाले उफान पर हैं। बाढ़ का पानी नारी की शराब दुकान में घुस गया और दुकान में रखी शराब की बोतलें पानी में तैरते हुए बहने लगीं..बस फिर क्या था... पानी में बहती शराब की खबर फैलते ही ग्रामीण नारी पुल पर पहुंचने लगे। किसी ने मछली पकड़ने वाला फंदा लगाया, तो किसी ने सब्जी रखने वाली प्लास्टिक की कैरेट को ही शराब पकड़ने का जुगाड़ बना लिया। पानी के तेज बहाव के बीच बोतल पकड़ने के लिए लोगों में होड़ मची रही।

आबकारी विभाग को लाखों रुपए का नुकसान

बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग ने एक दिन पहले ही नारी की शराब दुकान में शराब की खेप पहुंचाई थी, लेकिन बाढ़ का पानी दुकान में घुसने के बाद बड़ी मात्रा में शराब पानी के साथ बह गई। इससे आबकारी विभाग को लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। हालांकि नुकसान का वास्तविक आंकलन अभी नहीं हुआ है।

वायरल हो रहा शराब लूटने का वीडियो

सबसे बड़ा सवाल ये है कि जान जोखिम में डालकर शराब पकड़ने वालों को रोकने के लिए मौके पर जिम्मेदार अमला कहां था? तेज बहाव के बीच पुल पर भीड़ बढ़ती रही और शराब पकड़ने की होड़ जारी रही। अगर समय रहते भीड़ को नहीं रोका गया, तो बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल नारी पुल पर शराब पकड़ने की होड़ का ये वीडियो चर्चा में है। वहीं आबकारी विभाग को हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: बताया गया है कि बाढ़ का पानी नारी स्थित शराब दुकान में घुस गया था। इसके बाद दुकान में रखी शराब की कुछ बोतलें पानी के साथ बहने लगीं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Mahanadi Me Sharab ki Bottle: Villagers Looted wine Bottle in Flood of Mahanadi

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm