Bhind News: BJP विधायक ने कलेक्टर पर ताना मुक्का, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- अब तो सत्ता पक्ष के विधायक भी करने लगे विरोध
BJP MLA taunted the collector: उमंग सिंगार ने तंज कसते हुए कहा कि अब तक सिर्फ विपक्ष ही किसानों की आवाज उठाता था, लेकिन हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि …

BJP MLA taunted the collector, image source: ibc24
- अब तो सरकार के विधायक भी विरोध करने लगे
- सरकार और अधिकारियों में तालमेल बेहद जरूरी
धार: BJP MLA taunted the collector, धार प्रवास पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने भिंड कलेक्टर और भाजपा विधायक विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी मुद्दा उठा, वह किसानों का मुद्दा था और प्रदेश का हर किसान आज खाद संकट से जूझ रहा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि किसानों को खाद मिलना चाहिए, लेकिन सरकार, मंत्री, कलेक्टर और यहां तक कि मुख्यमंत्री भी किसानों की समस्याओं को सुनना नहीं चाहते, उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसान केवल वोट देने के लिए हैं?
अब तो सरकार के विधायक भी विरोध करने लगे
BJP MLA taunted the collector, उमंग सिंगार ने तंज कसते हुए कहा कि अब तक सिर्फ विपक्ष ही किसानों की आवाज उठाता था, लेकिन हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब तो सरकार के विधायक भी विरोध करने लगे हैं। यह प्रदेश में त्राहि-त्राहिमाम जैसी स्थिति का संकेत है। खाद संकट पर बोलते हुए भी उन्होंने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।
read more: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में शामिल हुए स्टालिन, राहुल ने ‘गुजरात मॉडल’ को ‘वोट चोरी का मॉडल’ बताया
सरकार और अधिकारियों में तालमेल बेहद जरूरी
उन्होंने कहा कि खाद का आवंटन तो होता है, लेकिन उसकी जमकर कालाबाजारी होती है, मैंने पंचायत स्तर पर खाद वितरण का सुझाव दिया था, लेकिन सरकार उसे लागू करने को तैयार नहीं है और न ही कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई करती है। धार प्रवास के दौरान उमंग सिंगार ने साफ कहा कि सरकार और अधिकारियों में तालमेल बेहद जरूरी है, वरना प्रदेश में किसानों की परेशानी और बढ़ जाएगी।
read more: अमेरिकी शुल्क के तात्कालिक प्रभाव सीमित, द्वितीयक और तृतीयक प्रभावों से निपटना चुनौतीः रिपोर्ट
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और विधायक के बीच जमकर बहस
बता दें कि चंबल अंचल में खाद संकट गहराने के बीच मंगलवार को जिले में हंगामे की स्थिति बन गई। खाद की किल्लत को लेकर भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह अपने समर्थकों और किसानों के साथ कलेक्टर आवास पहुंचे और घेराव किया। इस दौरान कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और विधायक के बीच जमकर बहस हुई। सूत्रों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि विधायक ने गुस्से में कलेक्टर पर हाथ उठाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने बीच-बचाव कर हालात संभाला।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: BJP MLA taunted the collector, the leader of the opposition said- now even the MLAs of the ruling party have started protesting

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm
LPG Cylinder Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले एक और बड़ा झटका, बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, खरीदने के लिए देना होगा 2500 रुपए से ज्यादा पैसा
01 Oct 2026 | 4:14 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am