Dog Trainer Attack Video: शहर में खुलेआम गुंडागर्दी! बाइक सवार डॉग ट्रेनर पर फावड़ा-डंडों से हमला, वीडियो हुआ वायरल
बाइक सवार डॉग ट्रेनर पर पावड़ा-डंडों से हमला…Dog Trainer Attack Video: Open hooliganism in the city! Bike riding dog trainer attacked
- धार शहर में बदमाशों का आतंक,
- सरेआम डॉग ट्रेनर पर हमला,
- दो आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी,
धार: Dog Trainer Attack Video: धार शहर में असामाजिक तत्वों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। आम नागरिकों की सुरक्षा को चुनौती देते हुए बदमाश अब दिनदहाड़े सड़क पर मारपीट की घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। ताजा मामला गुरुवार दोपहर का है जब एक 23 वर्षीय डॉग ट्रेनर धीरज चौधरी पर कुछ युवकों ने सरेआम हमला कर दिया।
Dog Trainer Attack Video: घटना पुरानी नगर पालिका के पास से शुरू हुई जहां बाइक सवार युवक धीरज की कुछ युवकों से वाहन सही ढंग से चलाने को लेकर बहस हो गई। बहस ने जल्द ही उग्र रूप ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने धीरज को मांडव रोड स्थित सांची पॉइंट के पास घेर लिया और फावड़ा, डंडों, पत्थरों और बेल्ट से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
Dog Trainer Attack Video: घटना के दौरान एक राहगीर ने इस पूरे हमले का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पांच युवक मिलकर धीरज को बेरहमी से पीट रहे हैं जबकि राह चलते लोग डर के मारे हस्तक्षेप नहीं कर सके।
Dog Trainer Attack Video: घटना की सूचना मिलते ही धीरज और उसके परिजनों ने आरोपियों का पता लगाकर पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद सहायक थाना प्रभारी हेमंत राजपुरोहित ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रात में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित पिता राजेश मेवाड़े और लखन पिता रमेश डाबर के रूप में हुई है। शेष आरोपियों की तलाश अभी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर शूटर AK-47 लिखा मिला है जो अपराध को महिमामंडित करने की प्रवृत्ति को दर्शाता है। इस तरह के आपराधिक छवि वाले सोशल मीडिया प्रोफाइल्स को लेकर प्रशासन और साइबर सेल की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: डॉग ट्रेनर धीरज चौधरी पर हमला बाइक चलाने को लेकर हुई बहस के बाद हुआ, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dog Trainer Attack Video: Open hooliganism in the city! Bike riding

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am