BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bhilai Canara Bank Scam: छत्तीसगढ़ में 111 नकली खातों का भंडाफोड़, ऑनलाइन सट्टा खाईवाल समेत 12 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में 111 नकली खातों का भंडाफोड़…Bhilai Canara Bank Scam: 111 fake accounts busted in Chhattisgarh, 12 arrested including online

Bhilai Canara Bank Scam | Image Source | IBC24

Bhilai Canara Bank Scam | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 02 Jun 2025 | 8:38 pmModified: 02 Jun 2025 | 8:38 pm
HIGHLIGHTS
  1. दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी,
  2. 8 खाताधारकों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है
  3. कैनरा बैंक के मैनेजर ने संदिग्ध ट्रांजक्शन को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी,

भिलाई: Bhilai Canara Bank Scam:  वैशाली नगर के कैनरा बैंक में सामने आए 111 म्यूल एकाउंट के मामले में दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। भिलाई की महिला के खाते में आए 5 करोड़ के ट्रांजक्शन के बाद मिले इनपुट के बाद वैशालीनगर की पुलिस खाता खऱीदने वाले आरोपी को ढूंढने देहरादून गई लेकिन वहां खाता खरीदार के बदले बिहार का रहने वाला ऑनलाइन सट्‌टा खाईवाल पकड़ में आ गया। जिसके बाद जब्त हुई पासबुक के जरिए पुलिस खाता बेचने वालों तक पहुंची। वैशालीनगर पुलिस ने इस पूरे मामले में 8 खाताधारकों सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Read More : Bhilai Firing Incident: छत्तीसगढ़ में गोलियों की तड़तड़ाहट! व्यापारिक विवाद में हुई हवाई फायरिंग, 4 आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Canara Bank Scam:  एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि कैनरा बैंक के मैनेजर ने अपने यहां के 111 खातों में हुए संदिग्ध ट्रांजक्शन को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद एक महिला को गिरफ्तार किया गया और उसके बाद महिला ने बताया कि मोनू नाम का युवक खाता खरीदकर देहरादून में किसी को उपलब्ध कराता है इसके बाद टीम देहरादून गई लेकिन उस पते पर मोनू और उसके साथी फरार हो गए। लेकिन बिहार का रहने वाला नीतीश कुमार मिला।

Read More : Khargone News: थाने से हथकड़ी सहित दो आरोपी फरार, लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी निलंबित, जानें पूरा मामला

Bhilai Canara Bank Scam:  नीतीश कुमार से पूछताछ में बिहार के दीपक कुमार के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्‌टा चलाने की बात सामने आई और यह दोनों मुख्य सट्टे के खाईवाल थे। उन्होंने बताया कि मोनू छत्तीसगढ़ भिलाई के लोगो से 20 हजार रुपए में बैंक खाते खरीदकर क्रिकेट सट्टे में उपयोग करने उनको देता था। आरोपी नीतीश द्वारा लोटस , बप्पा, रामजनो, गोविंदा जैसे पैनल का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने नीतीश के पास पासबुक के अलावा कुल 3 लैपटॉप, 3 मोबाइल, एक कार , 9 एटीएम, 8 पासपोर्ट, 2 चेक बुक भी जप्त किए। वही अन्य खाताधारकों को पुलिस ने भिलाई से गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में वैशालीनगर पुलिस ने 12 लोगों को आरोपी बनाया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: "म्यूल एकाउंट" वह बैंक खाता होता है जो किसी और व्यक्ति के नाम पर होता है लेकिन उसका इस्तेमाल अपराधी अवैध ट्रांजेक्शन के लिए करते हैं, जैसे ऑनलाइन सट्टा, ठगी, आदि।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bhilai Canara Bank Scam: 111 fake accounts busted in Chhattisgarh

शहर की खबरें
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

01 Oct 2026 | 4:38 pm
Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

Chhattisgarh News: Chhattisgarh में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! दो नाबालिग समेत 15 लोग गिरफ्तार |

01 Oct 2026 | 4:38 pm
CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

CG Weather Update: Chhattisgarh में फिर बदलेगा मौसम! बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट |

01 Oct 2026 | 4:32 pm
Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत

Airtel Special Plan: Airtel के इस धांसू प्लान में OTT का जबरदस्त फायदा, एक रिचार्ज में मिल रहे कई प्लेटफॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन, जानें कितनी है कीमत

01 Oct 2026 | 4:27 pm
CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

CG DEO Show Cause Notice: एक्शन मोड में शिक्षा विभाग,Chhattisgarh के 31 शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

01 Oct 2026 | 4:27 pm