Bhilai Doctor Suicide: “मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग हैं…” युवती संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में किए कई खुलासे
मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग हैं…Bhilai Doctor Suicide: “These people are responsible for my death…” Doctor commits suicide after
भिलाई: Bhilai Doctor Suicide: छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया हैं जहां चारामा ब्लॉक के ग्राम पुरी में पदस्थ एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर बी. राठौर ने यह कदम एक आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने और उसके बाद समाज में हुई बदनामी के चलते उठाया। उन्होंने छावनी थाना क्षेत्र के टाटा लाइन स्थित अपने मामा ससुर के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की।
Bhilai Doctor Suicide: प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉक्टर राठौर दो दिन पहले भिलाई पहुंचे थे। सोमवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर का मंजर देख दंग रह गए डॉक्टर का शव फंदे से लटका हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल भेजा गया। मृतक डॉक्टर दुर्ग निवासी थे और उनकी पत्नी सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं।
Bhilai Doctor Suicide: छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि डॉक्टर के पास से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने 3-4 लोगों के नाम लिखते हुए उन्हें अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद गांव में एक सामाजिक बैठक भी हुई थी जिसमें युवती द्वारा डॉक्टर पर रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया गया था।
Bhilai Doctor Suicide: बताया जा रहा है कि डॉक्टर का एक निजी वीडियो गांव के कुछ लोगों ने रिकॉर्ड किया था, जो हाल ही में वायरल हो गया। इसके बाद गांव में भारी सामाजिक दबाव बना। वीडियो वायरल होने के दो दिन बाद गांव में एक बैठक हुई जिसमें डॉक्टर को भी बुलाया गया। इसी बैठक में युवती ने गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे मानसिक रूप से टूट चुके डॉक्टर ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भिलाई आत्महत्या मामला एक आयुर्वेदिक डॉक्टर डॉ. बी. राठौर की आत्महत्या से जुड़ा है, जिन्होंने एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने और सामाजिक बदनामी के कारण फांसी लगाकर जान दे दी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhilai Doctor Suicide: "These people are responsible for my death
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm