Bhilai News: बिजली बिल को लेकर महिलाओं का हंगामा! अधिकारी से हुई तीखी बहस, अभियंता बोले- 100 यूनिट तक ही राहत, बाकी को चुकाना होगा पूरा बिल
Bhilai News: बिजली बिल को लेकर महिलाओं का हंगामा! अधिकारी से हुई तीखी बहस, अभियंता बोले- 100 यूनिट तक ही राहत, बाकी को चुकाना होगा पूरा बिल

Bhilai News
- महिलाओं ने बिजली बिल पर किया हंगामा,
- सहायक अभियंता से मांगा समाधान,
- 100 यूनिट तक ही मिलेगा लाभ- अभियंता,
भिलाई: Bhilai News: हाथ में बिजली बिल लेकर महिलाओं ने सहायक अभियंता के सामने जमकर हंगामा किया। महिलाओं का कहना था कि वे मजदूरी करके अपना घर चलाती हैं ऐसे में ढाई से तीन हजार रुपये का बिजली बिल कैसे चुकाएंगी। महिलाओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उनके घर का बिजली बिल हजारों में आ रहा है।
इसी बीच मोहल्ले के लोगों को साथ लेकर पहुंचे मोहल्ले के ही योगेश राव ने बताया कि पिछले दो महीनों से बिजली का बिल काफी ज्यादा आ रहा है और मोहल्ले के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आगे बड़ा आंदोलन करेंगे। बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने सभी को बताया कि हाफ बिजली बिल योजना केवल उन उपभोक्ताओं के लिए है जो 100 यूनिट तक बिजली का उपयोग करते हैं और जिनके पास एकल बत्ती कनेक्शन है। लेकिन जिन घरों में 100 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत हुई है उन्हें पूरी दर से बिल चुकाना होगा।
Bhilai News: इसके बाद अधिकारी ने बस्ती के लोगों को सूर्य घर योजना से जुड़ने की सलाह दी। लेकिन यह सुनकर महिलाएं और भी भड़क गईं। उनका कहना था कि घर में दो वक्त की रोटी मुश्किल से जुटाती हैं, ऐसे में वे सोलर पैनल लगाने के लिए पैसे कहां से लाएंगी।
इन्हे भी पढ़ें
- CGPSC घोटाला मामले में सीबीआई ने की बड़ी कार्यवाही, आरती वासनिक और सुमित ध्रुव समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
- 'राहुल गांधी माओवादी, आतंकवादी, ISI के इशारे पर बयान दे रहे हैं', बीजेपी विधायक का बड़ा बयान, कांग्रेस ने दिया ये जवाब
- छत्तीसगढ़ में प्रेमी युगल की रहस्यमयी मौत! युवक ने प्रेमिका को मारा, फिर खुद झूल गया, व्हाट्सएप चैट ने पुलिस के होश उड़ा दिए
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महिलाओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद "बिजली बिल हजारों में आ रहा है" और वे मजदूरी करके घर चलाती हैं, ऐसे में यह बिल चुकाना उनके लिए संभव नहीं है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhilai News: Women protest over electricity bills
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm