Durg News: पीएमश्री स्कूल में किया गया काला जादू ! प्रिंसिपल रूम के सामने तांत्रिक क्रिया देख दहशत में शिक्षक-छात्र
Durg News today: दुर्ग के बोरसी स्थित पीएमश्री स्कूल परिसर के भीतर प्राचार्य रूम के ठीक सामने बरामदे में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा काला जादू के जैसा आकृति और पूजा …

- सफाई के बाद बैगा से पूजा पाठ कराया
- शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को भी हुई मामले की जानकारी
- स्कूल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं
दुर्ग: Durg News,आधुनिक युग में आज भी अंधविश्वास हावी है। जहां लोग आज भी जादू टोना पर विश्वास करते है, लेकिन जादू टोना किसी घर पर नहीं बल्कि शिक्षा के मंदिर में किया गया है । दुर्ग के बोरसी स्थित पीएमश्री स्कूल परिसर के भीतर प्राचार्य रूम के ठीक सामने बरामदे में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा काला जादू के जैसा आकृति और पूजा संस्कार किया है। इसमें रंगोली से कलाकृति बनाई गई, उसके भीतर तंत्र मंत्र के लिए विभिन्न वस्तुओं को रखा गया। जिसमें कटा हुआ नींबू और एक मृत पक्षी जिसे कोयल बताया जा रहा है।
बता दें कि देर रात को इस घटना को अंजाम दिया जाना प्रतीत होता है, लेकिन किस वजह से ऐसा किया गया ये समझ से परे है। घटना की जानकारी सुबह स्कूल खुलने के बाद पहुंचे शिक्षकों से हुई। इस घटना से सभी दहशत में हैं। तो वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के पहुंचने से पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन बिना किसी जांच के उस कलाकृति और वस्तुओं को हटाकर पानी से धुलाई करा दिया गया।
सफाई के बाद बैगा से पूजा पाठ कराया
अंधविश्वास की बात करने वाले, साइंस की पढ़ाई करने वाले शिक्षकों में भी भय के कारण सफाई के बाद बैगा रूपी व्यक्ति से पूजा पाठ टोटका कराया गया। बकायदा अगरबत्ती,कपूर और सिंदूर से रास्ते को बाधा मुक्त किए जाने का कार्य करवाया गया।जिसके एवज में उक्त बैगा रूपी व्यक्ति ने शिक्षकों से मेहनताना भी लिया, हालांकि ऐसा डर स्वाभाविक था क्योंकि जिस विधि से क्रिया की गई थी। मृत पक्षी पड़ा दिखा तो सभी डर गए। यहां तक कि स्कूली बच्चों के परिजन भी पहुंच गए। इस पूरे मामले में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मानना है कि ऐसा किसी शरारती तत्वों के द्वारा किया गया है।

स्कूल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं
वहीं स्कूल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है, बाउंड्रीवाल छोटी है तो वहीं सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए गए हैं, ऐसे में लगातार असामाजिक तत्वों का जमावड़ा स्कूल परिसर में रहता है।
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को भी हुई मामले की जानकारी
इस पूरे मामले की जानकारी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को भी हुई, जिसके बाद उन्होंने उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी स्कूलों को उन्नयन पर जोर देने की बात कही है,
हालांकि इस घटना से पढ़ाई में कोई बाधा नहीं आई। दोनों ही पाली की सभी कक्षाएं बाकी दिनों जैसे संचालित होते रही। प्रेयर, लंच और छुट्टी के वक्त ही बच्चों में इस घटना को देखने की होड लगी हुई थी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की पूरी जांच कराए जाने की मांग की है ताकि यह पता चल सके कि आखिर घटना को अंजाम किसने और क्यों दिया था।
read more: दवाओं और चिकित्सा उपकरणों पर जीएसटी कटौती से मरीजों को राहत मिलेगी: उद्योग जगत
read more: मोरक्को की नारीवादी कार्यकर्ता को ईशनिंदा के मामले में सजा सुनाई गई
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Durg News: Teachers and students were terrified after seeing the tantric ritual in front of the principal's room in PM Shri School
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm