Ebola Virus Infected in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले इबोला वायरस के संदिग्ध मरीज! जिला प्रशासन ने दो महिला सहित तीन को किया आइसोलेट
Ebola Virus Infected in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले इबोला वायरस के संदिग्ध मरीज! जिला प्रशासन ने दो महिला सहित तीन को किया आइसोलेट

Ebola Virus Infected in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिले इबोला वायरस के संदिग्ध मरीज! जिला प्रशासन ने दो महिला सहित तीन को किया आइसोलेट
- दो महिला और एक पुरुष को निगरानी में रखा गया
- तीनों यात्रियों में इबोला के कोई लक्षण नहीं पाए गए
- एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई
दुर्ग: Ebola Virus Infected in Chhattisgarh इबोला वायरस को लेकर दुनिया के कई देशों में चेतावनी जारी कर दी है। साथ ही भारत सरकार ने भी युगांडा, कांगो और इथियोपिया से आने वाले नागरिकों से दूर रहने की नसीहत दी गई है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में इबोला वायरस के संदिग्ध मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि इन नागारिकों के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तीनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विदेश से भारत लौटे तीन यात्री
Ebola Virus Infected in Chhattisgarh मिली जानकारी के अनुसार दो महिला और एक पुरुष इबोला संक्रमित देशों से छत्तीसगढ़ आए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों की देश लौटने पर एयरपोर्ट पर जांच की गई थी। जांच में कोई भी लक्षण नहीं पाए जाने पर उन्हें उनके होम डिस्ट्रिक्ट जाने की परमिशन दे दी थी। लेकिन जिला प्रशासन उन तीनों पर लगातार मानिटरिंग कर रहा है। वहीं, जिला अस्पताल दुर्ग में अलग से एक आइसोलेशन वार्ड बनाने की भी तैयारी है, जहां उन तीनों को रखा जाएगा। जिला असपताल में तीनों की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी।
एरपोर्ट पर हुई तीनों की स्क्रीनिंग
राज्य से आए अधिकारी ने बताया कि तीनों की कंप्लीट स्क्रीनिंग गई है, जिसमें वे किसी भी इबोला संक्रमित मरीज के संपर्क में नहीं आए ना ही उनमें कोई लक्षण है। ऐसे में उनके सेंपल लेने का भी कोई कारण नहीं बनता था, लेकिन वे उन देश से लौटे है जहां इबोला संक्रमण है। इसी वजह से उन्हें आइसोलेशन में रहने कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस वायरस का भारत देश में कोई भी केस नहीं पाया गया है और इन तीनों में भी कोई लक्षण नहीं है तो घबराने की कोई बात नहीं है। तीनों में दो महिला और एक पुरुष है, एक महिला दुर्ग के गया नगर तो एक महिला एक पुरुष एक ही परिवार के हैं, जो भिलाई जुनवानी के रहने वाले हैं।
इबोला को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की नसीहत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नागरिकों को कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा टालने की सलाह दी है।एयरपोर्ट पर सख्ती: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर सख्त स्क्रीनिंग की जा रही है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस को निर्देश दिए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों पर कड़ी नज़र रखें ।
ये भी पढ़ें
- Muzaffarpur Hospital Fire News: बढ़ता जा रहा है दर्दनाक हादसे का आंकड़ा, पूरे इलाका सदमे में, अब तक पांच लोगों ने तोड़ा दम, घटना को लेकर सीएम भी हुए भावुक
- Curd Rice Recipe : बचे हुए चावल से 2 मिनट में बनाएं कूल-कूल दही चावल
- Mahadev Satta App Bilaspur High Court : कागजों में बंद नहीं रहेगा सट्टे का पैसा! महादेव ऐप केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ED के 423 करोड़ रुपये को लेकर आया नया आदेश
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: दुर्ग जिले में इबोला प्रभावित देशों से लौटे तीन लोगों (दो महिला और एक पुरुष) को निगरानी में रखा गया है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Ebola Virus Infected in Chhattisgarh: Three Travelers from Affected Countries Under Home Isolation in Durg
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am