Bhilai News: टॉयलेट से आ रही थी जोर-जोर से रोने की आवाज़, सहम उठे लोग, पास जाने पर दिखा ये रूह कंपा देने वाला नजारा
भिलाई के गोकुल नगर में आज सुबह एक टूटे टॉयलेट से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एक नन्हीं बच्ची को खतरनाक स्थिति से …

- टॉयलेट में मिली नन्हीं बच्ची।
- बच्ची जिला अस्पताल में भर्ती
- बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू।
Bhilai News: भिलाई: औलाद के लिए अक्सर कई लोगों को तरसते देखा होगा लेकिन भिलाई में एक निर्दयी मां ने कड़कड़ाती ठंड में अपनी बेटी को मरने के लिए सुनसान जगह पर छोड़ दिया। भिलाई से हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। गोकुल नगर के अयोध्या नगर में आज सुबह एक टूटे हुए टॉयलेट में किसी बच्चे की रोने की आवाज सुनी गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत वहां जाकर देखा तो एक नन्हीं बच्ची खतरनाक और लावारिश हालत में पड़ी थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 की टीम को सूचना दी।
नन्हीं बच्ची लावारिस हालत में मिली
पुलिस और एम्बुलेंस टीम के आते ही बच्ची को गोद में उठाया गया और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बच्ची की हालत नाजुक थी लेकिन समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा देने से उसकी जान बच गई। इस पूरी घटना में गनीमत यह रही कि उस खंडहरनुमा टॉयलेट में रोती बच्ची की आवाज लोगों तक पहुंच गई, वरना कुछ घंटे बाद बच्ची का बच पाना मुश्किल था। फिलहाल जामुल थाना पुलिस बच्ची के पैरैंट्स की तलाश कर रही है।
डॉक्टरों का कहना है कि यदि यह सहायता कुछ घंटे और देर हो जाती तो बच्ची की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी।
परिजनों की तलाश जारी
जामुल थाना पुलिस ने इस मामले में बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल बच्ची का जिला अस्पताल में बच्ची का इलाज़ चल रहा है। पुलिस ने आसपास के लोगों और मोहल्लेवालों से अपील की है कि अगर किसी को बच्ची या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Chhattisgarh: SIR के लिए गई महिला BLO ने लगाए भाजपा पार्षद पर ऐसे आरोप , कांग्रेस प्रतिनिधियों ने की FIR की मांग , गरमाई सियासत
- Shubman Gill Health Update: शुभमन गिल को लेकर अस्पताल से बड़ी खबर… सामने आया हेल्थ अपडेट, मैच खेलने पर लग सकती है रोक!
- Bihar Politics: ’10 हजार में बिहार सरकार मिलती है’.. चुनाव बड़ी हार के बाद इस नेता ने NDA पर कसा तंज, नीतीश पर लगाए ये बड़े आरोप
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह घटना भिलाई के गोकुल नगर, अयोध्या नगर में हुई।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Loud cries were heard coming from the restroom, terrifying people. Upon approaching, they witnessed a horrifying sight.
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm