Online Fraud With Student : अनजान फोन उठाना कॉलेज की छात्रा को पड़ा भारी, हो गया यह बड़ा कांड, जानकर हो जाएंगे हैरान
अनजान फोन उठाना कॉलेज की छात्रा को पड़ा भारी…Online Fraud With Student: Picking up the phone unknown has cost a college student a lot

Online Fraud With Student- Image Source -symbolic
भिलाई: Online Fraud With Student : ठग फर्जी जॉब ऑफर के तहत लोगों को ऑनलाइन होटल रेटिंग देने या अन्य टास्क करने के लिए पैसे देने का झांसा देते हैं। शुरुआत में कुछ पैसे देकर भरोसा जीतते हैं, फिर अलग-अलग कारणों से पैसे निवेश करवाते हैं और अंत में संपर्क तोड़ देते हैं। छत्तीसगढ़ के भिलाई में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां एक कॉलेज छात्रा से होटलों को ऑनलाइन रेटिंग देने के नाम पर 29 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई।
कैसे हुआ ठगी का शिकार?
Online Fraud With Student : छात्रा को एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें उसे बताया गया कि होटलों की ऑनलाइन रेटिंग देने पर अच्छा पैसा कमाया जा सकता है। ठगों ने पहले कुछ टास्क दिए, जिनके बदले छात्रा को शुरू में कुछ पैसे दिए गए ताकि उसे लगे कि यह सही काम है। इसके बाद अलग-अलग बहानों से छात्रा से कई बार पैसे जमा कराए गए। जब उसने पैसे वापस मांगे, तो ठगों ने संपर्क तोड़ दिया और वह समझ गई कि वह ठगी का शिकार हो चुकी है।
थाने में मामला दर्ज, जांच जारी
Online Fraud With Student : छात्रा ने पुरानी भिलाई थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और ठगों का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। अधिकारियों ने सावधानी बरतने और इस तरह के फर्जी ऑफर्स से बचने की अपील की है।
ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए 10 जरूरी टिप्स
- अनजान लिंक और वेबसाइट पर क्लिक न करें : अगर कोई ईमेल, मैसेज या व्हाट्सएप पर संदिग्ध लिंक भेजता है, तो उसे कभी न खोलें। फिशिंग वेबसाइट्स असली वेबसाइट जैसी दिखती हैं और आपकी जानकारी चुरा सकती हैं। फर्जी ऑनलाइन जॉब और ऑफर्स से बचें
- "घर बैठे पैसे कमाएं" या "बिना कुछ किए लाखों कमाएं" जैसे ऑफर्स 99% फर्जी होते हैं। किसी भी जॉब के लिए पहले पैसे मांगने वाली कंपनियां धोखाधड़ी कर सकती हैं।
- अज्ञात कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें : अगर कोई अचानक बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर या सरकारी अफसर बनकर कॉल करे और आपकी जानकारी मांगे, तो सतर्क रहें। बैंक कभी भी फोन पर OTP, पासवर्ड या कार्ड डिटेल्स नहीं मांगता।
- सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से खरीदारी करें : किसी अनजान वेबसाइट पर बहुत सस्ते ऑफर देखकर लालच में न आएं। हमेशा Amazon, Flipkart, Myntra जैसी भरोसेमंद वेबसाइट से ही खरीदारी करें।
- सिक्योरिटी फीचर्स को ऑन रखें : अपने बैंक और अन्य ऑनलाइन अकाउंट के लिए 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) चालू करें। मजबूत पासवर्ड बनाएं और हर अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड रखें।
- फ्री गिफ्ट, लॉटरी और कैशबैक के झांसे में न आएं : अगर कोई आपको कॉल या मैसेज करके कहे कि "आपकी लॉटरी लगी है" या "आपको फ्री गिफ्ट मिला है", तो यह ठगी हो सकती है। कोई भी गिफ्ट या लॉटरी जीतने के लिए पहले पैसे नहीं देने होते।
- QR कोड स्कैन करने से पहले जांच करें: QR कोड स्कैन करने से पैसे कट सकते हैं, इसलिए अज्ञात QR कोड को स्कैन न करें। कोई भी पेमेंट रिसीव करने के लिए QR कोड स्कैन करने की जरूरत नहीं होती।
- साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर सेव करें : अगर आप ठगी के शिकार होते हैं, तो राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करें। ऑनलाइन शिकायत के लिए www.cybercrime.gov.in पर जाएं।
- सोशल मीडिया पर ज्यादा निजी जानकारी न दें : अपने फोन नंबर, एड्रेस, बैंक डिटेल्स या लोकेशन शेयर न करें। अजनबियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचें।
- बैंक और UPI फ्रॉड से बचने के लिए ये करें : किसी अजनबी को UPI पिन न बताएं। हमेशा Google Pay, PhonePe, Paytm जैसी भरोसेमंद ऐप्स का ही इस्तेमाल करें। बैंक की किसी भी समस्या के लिए ऑफिशियल कस्टमर केयर नंबर पर ही कॉल करें, गूगल पर मिले किसी भी नंबर पर भरोसा न करें। Online Fraud With Student
Read More : Raipur Nikay Chunav EXIT POLL 2025 :रायपुर का मेयर कौन? IBC24 के एग्जिट पोल में सामने आयी बड़ी तस्वीर
- अगर ठगी हो जाए तो क्या करें? : तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। पुलिस में FIR दर्ज कराएं और अपने बैंक को सूचित करें। जल्द एक्शन लेने से ठगी गए पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। Online Fraud With Student
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ठग फर्जी जॉब ऑफर के तहत लोगों को ऑनलाइन होटल रेटिंग देने या अन्य टास्क करने के लिए पैसे देने का झांसा देते हैं। शुरुआत में कुछ पैसे देकर भरोसा जीतते हैं, फिर अलग-अलग कारणों से पैसे निवेश करवाते हैं और अंत में संपर्क तोड़ देते हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Online Fraud With Student: Picking up the phone unknown
दुर्ग
और भी पढ़ें ›
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am
Bilaspur Railway Clerk Arrested: बिलासपुर के करगी रोड स्टेशन से रेलवे का क्लर्क गिरफ्तार.. कमीशन लेकर इस काले कारनामें को देता था अंजाम, RPF ने दबोचा
01 Oct 2026 | 10:31 am
Gold Silver Price Today 01 October 2026: रायपुर से लेकर इंदौर तक औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम! गोल्ड 1.11 लाख के करीब, माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी, कहा- हो गई अब अच्छे दिन की शुरुआत
01 Oct 2026 | 10:25 am
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am