Pawan Khera Vs Himanta Biswa Sarma News : ‘इन दो मुस्लिम देशों का पासपोर्ट रखती है हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी’.. पवन खेड़ा ने लगाए आरोप तो भड़के सीएम, कहा- 48 घंटे के अंदर करुंगा मानहानि का केस

Ads

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा की नागरिकता और पासपोर्ट को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोपों के बाद मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए पवन खेड़ा पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने का ऐलान किया है।

  •  
  • Publish Date - April 5, 2026 / 04:43 PM IST,
    Updated On - April 5, 2026 / 04:44 PM IST

Pawan Khera Vs Himanta Biswa Sarma News / Image Source : IBC24 / FILE/ SCREENGRAB

HIGHLIGHTS
  • पवन खेड़ा ने हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी की नागरिकता और पासपोर्ट पर सवाल उठाए।
  • अमित शाह से SIT जांच की मांग कर कांग्रेस ने मामले को राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ा।
  • हिमंता बिस्वा सरमा ने 48 घंटे में मानहानि का केस दर्ज कराने की घोषणा की।

नई दिल्ली : Pawan Khera Vs Himanta Biswa Sarma News कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और AICC मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।  खेड़ा ने सीएम सरमा की पत्नी रिकीं भुइयां सरमा की नागरिकता और पासपोर्ट को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

Pawan Khera News मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है हिमंता की राजनीति

पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि हिमंता बिस्वा सरमा की राजनीति भले ही मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित हो, लेकिन उनकी पत्नी कथित तौर पर दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट रखती हैं। उन्होंने भारत के नागरिकता कानून का हवाला देते हुए पूछा कि यदि भारत में दोहरी नागरिकता का प्रावधान नहीं है, तो क्या रिकीं भुइयां सरमा के पास भारत के साथ-साथ अन्य देशों के पासपोर्ट भी हैं?

Assam Politics असम की जनता का सवाल

इतना ही नहीं, पवन खेड़ा ने गृहमंत्री अमित शाह को घेरते हुए सवाल किया कि क्या उन्हें इस बात की जानकारी थी? उन्होंने मांग की है कि गृहमंत्री इस संवेदनशील मामले की SIT बिठाकर निष्पक्ष जांच कराएं। खेड़ा ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून के उल्लंघन से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताया है। कांग्रेस ने इस मामले को असम की जनता का सवाल बताते हुए सरकार से स्पष्टीकरण माँगा है।

Himanta Biswa Sarma सोशल मीडिया पर हिमंता बिस्वा सरमा ने किया पलटवार

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा पत्नी के पासपोर्ट को लेकर लगाए गए गंभीर आरोपों पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताते हुए पवन खेड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म’ X पर पोस्ट कर कांग्रेस की इस कार्रवाई को हार की घबराहट करार दिया है।

अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का केस

सीएम सरमा ने अपने पोस्ट में लिखा कि पवन खेड़ा की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस के अंदर की गहरी निराशा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे असम एक ऐतिहासिक जनादेश की ओर बढ़ रहा है, कांग्रेस हताश होकर ऐसे मनगढ़ंत हमले कर रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वे और उनकी पत्नी अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ क्रिमिनल और सिविल मानहानि (Defamation Case) का मुकदमा दर्ज करेंगे।

असम की जनता को गुमराह करने का मकसद Congress vs BJP

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनके ऊपर लगाए गए हर आरोप झूठे हैं और इनका मकसद असम की जनता को गुमराह करना है। उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि वे आगामी चुनावों में 100 से ज्यादा सीटें जीतकर निर्णायक जनादेश हासिल करने के लिए पूरी तरह आश्वस्त हैं और जनता ऐसे प्रोपेगैंडा के झांसे में नहीं आएगी।

इन्हें भी पढ़ें :-

पवन खेड़ा ने क्या आरोप लगाए हैं?

उन्होंने दावा किया कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के पास कथित तौर पर दो देशों के पासपोर्ट हैं और इसकी जांच होनी चाहिए।

हिमंता बिस्वा सरमा ने आरोपों पर क्या कहा?

उन्होंने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए पवन खेड़ा के खिलाफ क्रिमिनल और सिविल मानहानि का केस करने की बात कही।

कांग्रेस ने सरकार से क्या मांग की है?

कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह से SIT बनाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।