Thalapathy Vijay Wins Tamil Nadu Election : बर्थडे पर तृषा को मिला ‘विजय’ का तोहफा! पॉलिटिक्स में पहली ही चाल में जीत का मास्टरस्ट्रोक

तमिलनाडु चुनाव 2026 में विजय की पार्टी TVK ने बड़ी जीत हासिल की है। खास बात यह है कि यह जीत एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के जन्मदिन के दिन आई, जिसे फैंस ‘परफेक्ट गिफ्ट’ बता रहे हैं।

Thalapathy Vijay Wins Tamil Nadu Election :  बर्थडे पर तृषा को मिला ‘विजय’ का तोहफा! पॉलिटिक्स में पहली ही चाल में जीत का मास्टरस्ट्रोक

Thalapathy Vijay Wins Tamil Nadu Election / Image Source : x

Modified Date: May 4, 2026 / 05:25 pm IST
Published Date: May 4, 2026 4:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु चुनाव 2026 में विजय की पार्टी TVK की बड़ी जीत।
  • तृषा कृष्णन के जन्मदिन पर आई जीत, फैंस ने बताया ‘परफेक्ट गिफ्ट’।
  • सोशल मीडिया पर ‘पावर कपल’ की चर्चा तेज।

चेन्नई : Thalapathy Vijay Wins Tamil Nadu Election  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आ चुके हैं और थलपति विजय की पार्टी TVK ने शानदार जीत हासिल की है। राजनीति में कदम रखते ही विजय ने DMK और AIADMK जैसी बड़ी पार्टियों को पछाड़ दिया है। । लेकिन इस जीत का जश्न और भी खास हो गया है, क्योंकि यह जीत उनकी खास दोस्त और मशहूर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के जन्मदिन के मौके पर मिली है।

तृषा के जन्मदिन पर मिली खास जीत

आज 4 मई का दिन थलपति विजय और उनके प्रशंसकों के लिए डबल सेलिब्रेशन लेकर आया है। जहां एक तरफ विजय ने अपनी राजनीतिक पारी की शानदार शुरुआत की है, वहीं दूसरी ओर तृषा कृष्णन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। Tamil Nadu Chunav Parinaam,  लोग इस जीत को तृषा के जन्मदिन के परफेक्ट गिफ्ट के रूप में देख रहे हैं।

TN Vidhan Sabha Result सोशल मीडिया पर हो रहे वायरल

सोशल मीडिया पर एक अलग ही चर्चा चल रही है। लोग फिल्म पुष्पा 2 का एक सीन वायरल कर रहे हैं, जिसमें हीरो अपनी प्रेमिका के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री बन जाता है। फैन्स कह रहे हैं कि विजय ने भी बिल्कुल वैसा ही किया है उन्होंने चुनाव जीतकर तृषा को उनके जन्मदिन पर सबसे अनमोल तोहफा दिया है। इतना ही नहीं, चुनावी रुझानों के बीच तृषा को विजय के चेन्नई स्थित घर के पास मुस्कुराते हुए देखे जाने की खबरों ने इस ‘पावर कपल’ की चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

मेड फॉर एच अदर कपल

विजय और तृषा की जोड़ी हमेशा से लोगों की पसंदीदा रही है। सालों की दूरी के बाद जब वे फिर साथ आए, तो फैन्स को लगा कि वे हमेशा के लिए एक हो गए हैं। विजय की ऐतिहासिक चुनावी जीत और तृषा का जन्मदिन दोनों ने मिलकर इस दिन को फैन्स के लिए खास बना दिया है। लोग सोशल मीडिया पर इन्हें मेड फॉर ईच अदर (Made for each other) कपल कह रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.