Puducherry Election Result 2026: पुडुचेरी में भाजपा एकतरफा जीत की ओर अग्रसर, शुरुआती रूझान में 30 में से 22 सीटों पर बनाई बढ़त, कांग्रेस महज 6 सीटों पर आगे

Ads

Puducherry Election Result 2026: पुडुचेरी में भाजपा एकतरफा जीत की ओर अग्रसर, शुरुआती रूझान में 30 में से 22 सीटों पर बनाई बढ़त, कांग्रेस महज 6 सीटों पर आगे

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 09:16 AM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 09:21 AM IST

Puducherry Election Result 2026: पुडुचेरी में भाजपा एकतरफा जीत ओर अग्रसर, शुरुआती रूझान में 30 में से 22 सीटों पर बनाई बढ़त, कांग्रेस महज सीटों पर आगे / Image: IBC24

पुडुचेरी: Puducherry Election Result 2026 पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों का शुरुआती रूझान आने शुरू हो गए हैं। बात करें सबसे चर्चित दो राज्य पश्चिम बंगाल और असम की तो असम में भाजपा जीत की ओर बढ़त बनाते हुए दिखाई दे रही है। जबकि पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। असम में भाजपा 59 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि बंगाल में भजपा 106 और टीएमसी 105 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, बात करें पुडुचेरी की तो यहां की 30 में 22 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 6 सीट पर बढ़त बनाए हुई है।

पुडुचेरी में जीत की ओर भाजपा

Puducherry Election Result 2026 वहीं, तमिलनाडु की बात करें तो यहां डीएमके 71, एआईडीएमके 18 और टीवीके 40 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि केरल में यूडीएफ शानदार बढ़त बनाए हुए हैं। यहां एलडीएफ 10 और यूडीएफ 30 सीटों पर आगे है। जबकि अन्य 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं। चौंकाने वाली बात इस बार सामने आई कि मतदान करीब 90 प्रतिशत हुआ। 9 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग हुई। इस बार मतदान प्रतिशत 2011 में 85.57%, 2016 में 85.08% और 2021 में 83.42% के पिछले आंकड़ों से ज्यादा है। मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

इस बार 90 प्रतिशत मतदान

ज्ञात हो कि पुडुचेरी की बात करें तो यहां 30 विधानसभा सीटें हैं। 30 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 16 है। इस राज्य में बीजेपी का एनडीए गठबंधन, कांग्रेस का INDIA गठबंधन और टीवीके के बीच टक्कर देखने को मिल रही है।

जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

Election Results 2026 Live Updates: सत्ताधारी टीएमसी ममता बनर्जी की अगुवाई में जीत का चौका लगाने की कोशिश में है, वहीं बीजेपी को कमल खिलने की पुरजोर उम्मीद है।, पश्चिम बंगाल में आजादी के बाद से अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज किया गया है। सूबे में 92 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सूबे की विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं। वहीं मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में चुनाव मैदान में उतरी बीजेपी को जीत की हैट्रिक लगाने का भरोसा है। वहीं, सूबे की सत्ता से 10 साल लंबा वनवास समाप्त कराने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस को भी जीत की उम्मीद है। प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड 85 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। तमिलनाडु में सूबे में डीएमके की अगुवाई वाली मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार है। विपक्षी एनडीए की अगुवाई सूबे में एआईएडीएमके कर रही है। थलापति विजय की अगुवाई वाली नई नवेली टीवीके मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है। केरल में पी विजयन की अगुवाई वाले एलडीएफ सरकार है। वहीं, पुडुचेरी में रंगास्वामी की अगुवाई वाला एनडीए गठबंधन सत्ता में है।

ये भी पढ़ें