Janjgir-Champa Buffalo Smuggling: भैंसों के साथ इस वारदात को अंजाम देने वाले थे आरोपी, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मारी एंट्री, गिरोह के इतने आरोपियों को दबोचा

Ads

Janjgir-Champa Buffalo Smuggling: भैंसों के साथ इस वारदात को अंजाम देने वाले थे आरोपी, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में मारी एंट्री, गिरोह के इतने आरोपियों को दबोचा

Janjgir-Champa Buffalo Smuggling/Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • जांजगीर-चांपा में अंतरराज्यीय पशु तस्करी गिरोह का पर्दाफाश
  • 5 आरोपी गिरफ्तार, सभी ओडिशा के निवासी
  • 15 भैंसों को पुलिस ने सुरक्षित छुड़ाया, 3 पिकअप जब्त

Janjgir-Champa Buffalo Smuggling: जांजगीर-चांपा की शिवरीनारायण पुलिस ने 15 भैंस की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी मुकेश ऐडजा, राजेश मांझी, निरंजन कोलरी, रूपेश कुमार, प्रकाश राणा को गिरफ्तार किया है और पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

3 पिकअप जब्त

पुलिस ने आरोपियों (Janjgir-Champa Buffalo Smuggling) के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 ( घ ) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 15 भैंस को छुड़ाया है और तस्करी में प्रयुक्त 3 पिकअप को जब्त किया है.(Janjgir-Champa Me Buffalo Smuggling)

भैंसों को बूचड़खाना ले जा रहे थे आरोपी (Janjgir-Champa Me Buffalo Smuggling)

गिरफ्तार पांचों आरोपी (Janjgir-Champa Buffalo Smuggling), उड़ीसा के रहने वाले हैं. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि 3 पिकअप में भैंसों को भरकर तस्करी करने उड़ीसा बूचड़खाना ले जाया जा रहा है. फिर पुलिस की टीम ने घेराबंदी करके 3 पिकअप से ले जाए जा रहे 15 भैंस को छुड़ाया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

ये भी पढ़ें

 

जांजगीर-चांपा भैंस तस्करी मामले में कितने लोग गिरफ्तार हुए?

इस मामले में पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कितनी भैंसें बरामद की गईं?

पुलिस ने 15 भैंसों को सुरक्षित छुड़ाया है।

आरोपी किस राज्य के रहने वाले हैं?

गिरफ्तार सभी आरोपी ओडिशा राज्य के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने कितने वाहन जब्त किए?

तस्करी में इस्तेमाल किए गए 3 पिकअप वाहन जब्त किए गए हैं।

आरोपियों पर कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई हैं?

छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।