Liquor Shops Closed: अब इन जगहों पर संचालित हो रहे शराब दुकानें होंगे बंद, अचानक जारी हुआ आदेश, जानिए क्या है कारण?

Ads

Liquor Shops Closed: अब इन जगहों पर संचालित हो रहे शराब दुकानें होंगे बंद, अचानक जारी हुआ आदेश, जानिए क्या है कारण?

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 09:07 AM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 09:07 AM IST

Liquor Shops Closed | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • 500 मीटर दायरे में सभी TASMAC दुकानें बंद होंगी
  • जोसेफ विजय का एक्शन मोड
  • पदभार संभालते ही सख्त फैसले लागू

तमिलनाडु: Liquor Shops Closed तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने पदभार संभाल लिया है। जिसके बाद अब वे एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। पदभार संभालने के दो दिनों के अंदर उन्होंने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सीएम विजय ने पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टेशनों के 500 मीटर के दायरे में स्थित सरकार द्वारा संचालित 717 TASMAC शराब खुदरा दुकानों को दो सप्ताह के अंदर हटाने का फैसला लिया है।

तत्काल प्रभाव से जारी हुआ आदेश

Liquor Shops Closed इस संबंध में उन्होंने एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश में उन्होंने कहा कि पूजा के स्थलों, स्कूलों और बस अड्डों के आसपास 500 मीटर के दायरे में सभी शराब की सरकारी दुकानें तत्काल बंद कर दी जाएं। सख्त आदेश जारी करते हुए विजय ने कहा है कि यह फैसला दो हफ्ते के अंदर ही लागू होगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री बनते ही मंच पर ही उन्होंने अपने वादों को पूरा करने के लिए तीन फैसलों पर साइन कर दिए थे। पहला आदेश 200 यूनिट फ्री बिजली देने को लेकर था। दूसरा आदेश महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स गठित करने और तीसरा नशे की सस्या से निपटने के लिए हर जिले में विशेष फोर्स का गठन करना था।

इन्हें भी पढ़ें:-

जोसेफ विजय कौन हैं?

जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री हैं, जो पहले एक लोकप्रिय अभिनेता भी रहे हैं।

कितनी शराब दुकानें बंद होंगी?

कुल 717 TASMAC सरकारी शराब दुकानें बंद की जाएंगी।

प्रतिबंध का दायरा कितना है?

पूजा स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों और बस स्टेशनों के 500 मीटर के भीतर।