Nigam Mandal Adhyaksh ki Salary Kitni Hoti Hai: भाजपा सरकार ने निगम-मंडल, आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को दिवाली से पहले दी बड़ी सौगात, वेतन हुआ दोगुना से ज्यादा, भत्ते में भी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी

Ads

Nigam Mandal Adhyaksh ki Salary Kitni Hoti Hai: भाजपा सरकार ने निगम-मंडल, आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को दिवाली से पहले दी बड़ी सौगात, वेतन हुआ दोगुना से ज्यादा, भत्ते में भी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 09:37 AM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 12:28 PM IST

Nigam Mandal Adhyaksh ki Salary Kitni Hoti Hai: भाजपा सरकार ने निगम-मंडल, आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्षों को दिवाली से पहले दी बड़ी सौगात, वेतन हुआ दोगुना से ज्यादा, भत्ते में भी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • अध्यक्ष-उपाध्यक्षों का मासिक वेतन ₹25,000 से बढ़ाकर ₹65,000 किया गया
  • दैनिक भत्ता ₹1,000 से बढ़कर ₹3,500 हुआ
  • मानदेय, वाहन भत्ता और मोबाइल रिचार्ज मिलाकर ₹50,000 की मासिक समेकित राशि तय

पटना: Nigam Mandal Adhyaksh ki Salary Kitni Hoti Hai बिहार सरकार ने मंत्रियों के समकक्ष सुविधाओं के हकदार विभिन्न बोर्ड, आयोग, निगम और समितियों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के वेतन, दैनिक भत्ते और आतिथ्य भत्ते में वृद्धि की है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, मंत्रियों के समकक्ष सुविधाओं के पात्र अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों का मासिक वेतन 25,000 रुपये से बढ़ाकर 65,000 रुपये कर दिया गया है। वहीं, दैनिक भत्ता 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दिया गया है।

अध्यक्ष-अपाध्यक्षों को दिवाली की सौगात

Nigam Mandal Adhyaksh ki Salary Kitni Hoti Hai सरकार ने आतिथ्य भत्ते में भी वृद्धि की है। इसके तहत मंत्रिस्तरीय सुविधाओं के पात्र अध्यक्षों का मासिक आतिथ्य भत्ता 18,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये, राज्य मंत्री स्तर की सुविधाओं के पात्र पदाधिकारियों का 17,500 रुपये से बढ़ाकर 29,500 रुपये तथा उपमंत्री स्तर की सुविधाओं के पात्र पदाधिकारियों का 17,000 रुपये से बढ़ाकर 29,000 रुपये कर दिया गया है।

50,000 रुपये प्रतिमाह की समेकित राशि निर्धारित

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से 23 सितंबर को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि संशोधित प्रावधान तत्काल प्रभाव से लागू होंगे, जबकि पूर्ववर्ती सरकारी संकल्पों के तहत उपलब्ध अन्य सभी सुविधाएं यथावत रहेंगी। एक अन्य अधिसूचना में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने बिहार राज्य परिषद के सदस्यों के लिए मानदेय, वाहन भत्ता और मोबाइल रिचार्ज मद को मिलाकर 50,000 रुपये प्रतिमाह की समेकित राशि निर्धारित की है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

विभाग के अनुसार, यह व्यवस्था 14 अगस्त 2025 की अधिसूचना में परिषद के उपसभापति, सचिव और सदस्यों को उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित पूर्व प्रावधान के स्थान पर लागू की गई है। संशोधित प्रावधान अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्रभावी होगा।

ये भी पढ़ें

Bihar Government ने अध्यक्षों और उपाध्यक्षों की सैलरी कितनी बढ़ाई है?

मंत्रियों के समकक्ष सुविधाओं के पात्र अध्यक्षों और उपाध्यक्षों का मासिक वेतन ₹25,000 से बढ़ाकर ₹65,000 किया गया है।

Bihar Government के नए नियम में दैनिक भत्ता कितना मिलेगा?

दैनिक भत्ता ₹1,000 से बढ़ाकर ₹3,500 कर दिया गया है।

Bihar Government ने आतिथ्य भत्ते में कितना बदलाव किया है?

मंत्रिस्तरीय सुविधाओं वाले अध्यक्षों का आतिथ्य भत्ता ₹30,000, राज्य मंत्री स्तर के पदाधिकारियों का ₹29,500 और उपमंत्री स्तर के पदाधिकारियों का ₹29,000 प्रतिमाह किया गया है।

बिहार राज्य परिषद के सदस्यों को कितनी राशि मिलेगी?

मानदेय, वाहन भत्ता और मोबाइल रिचार्ज को मिलाकर ₹50,000 प्रतिमाह की समेकित राशि निर्धारित की गई है।

Bihar Government का नया वेतन-भत्ता नियम कब से लागू होगा?

अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के लिए संशोधित प्रावधान तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। बिहार राज्य परिषद से संबंधित संशोधित व्यवस्था भी अधिसूचना जारी होने की तारीख से प्रभावी होगी।