Nepal Plane Accident Video: लैंडिंग के दौरान अचानक निकला विमान का पहिया, सवार थे 16 लोग, काफी दूर तक घिसटता रहा प्लेन, देखें वीडियो

Ads

Nepal Plane Accident Video: लैंडिंग के दौरान अचानक निकला विमान का पहिया, सवार थे 16 लोग, काफी दूर तक घिसटता रहा प्लेन, देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - September 25, 2026 / 12:17 PM IST,
    Updated On - September 25, 2026 / 12:18 PM IST

Nepal Plane Accident Video: लैंडिंग के दौरान अचानक निकला विमान का पहिया, सवार थे 16 लोग, काफी दूर तक घिसटता रहा प्लेन, देखें वीडियो /image:Social Media

HIGHLIGHTS
  • लैंडिंग के दौरान विमान का पहिया निकला
  • 16 लोग थे सवार, सभी सुरक्षित
  • जुफाल एयरपोर्ट पर उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द

डोल्पा। Nepal Plane Accident Video: नेपाल के डोल्पा जिले के जुफाल एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा (Nepal Flight Accident) हो गया. सीता एयरलाइंस के विमान का लैंडिंग (Nepal Plane Landing Incident) के दौरान पिछला दायां पहिया निकल गया. विमान में 13 यात्री और 3 क्रू मेंबर समेत 16 लोग सवार थे, जिनमें 7 विदेशी नागरिक शामिल थे. वहीं इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें रद्द (uphal Airport Plane Incident)

Nepal Plane Accident Video जानकारी के अनुसार, नेपालगंज से डोल्पा जा रहा विमान करीब 8:25 बजे रनवे पर रुक गया. पायलट ने तुरंत इंजन बंद कर दिया और सभी 16 लोग सुरक्षित रहे. विमान को रनवे से हटाने के लिए टेक्नीशियन बुलाए जा रहे हैं, जिसके चलते एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें अस्थायी तौर पर रोक दी गई हैं. इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा सकता है, कि लैंडिंग के दौरान विमान का पहिया निकलकर अलग हो जाता है और रनवे पर विमान घसीटते हुई आगे बढ़ती है। इस वायरल वीडियो पर लोग कमेंट करके अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी दे रहे है.

ये भी पढ़ें

विमान हादसा कहां हुआ?

यह घटना नेपाल के डोल्पा जिले के जुफाल एयरपोर्ट पर हुई।

विमान में कितने लोग सवार थे?

विमान में 13 यात्री और 3 क्रू मेंबर, यानी कुल 16 लोग सवार थे। इनमें 7 विदेशी नागरिक भी शामिल थे।

हादसा कैसे हुआ?

रिपोर्ट के अनुसार, लैंडिंग के दौरान विमान का पिछला दायां पहिया निकल गया, जिसके बाद विमान कुछ दूरी तक रनवे पर घिसटता रहा।

क्या हादसे में किसी की मौत हुई?

दी गई जानकारी के अनुसार, विमान में सवार सभी 16 लोग सुरक्षित हैं।

हादसे के बाद एयरपोर्ट पर क्या हुआ?

विमान को रनवे से हटाने के लिए तकनीकी टीम बुलाई गई और इस दौरान एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी गईं।