Tamil Nadu Firecracker Factory Blast : एक और फैक्ट्री में भीषण धमाका, इतने लोगों की मौके पर मौत, कईयों के फंसे होने की आशंका

तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

Tamil Nadu Firecracker Factory Blast : एक और फैक्ट्री में भीषण धमाका, इतने लोगों की मौके पर मौत, कईयों के फंसे होने की आशंका

Firecracker Factory Blast News/ Image Source : screengrab

Modified Date: April 19, 2026 / 06:29 pm IST
Published Date: April 19, 2026 5:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट, 16 लोगों की मौत
  • कई मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
  • मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका

तमिलनाडु : Tamil Nadu Firecracker Factory Blast  तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया है। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, लेकिन मलबे और आग की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

इस दुखद हादसे पर मुख्यमंत्री M. K. Stalin ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल x पर मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ मंत्रियों, के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेनारासु को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने और बचाव कार्यों की निगरानी करने के लिए कहा है। साथ ही, जिला कलेक्टर से संपर्क कर प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं, ताकि बचाव कार्यों में कोई कमी न रहे।

इन्हें भी पढ़े :

 

 

 

 

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.