Trisha Krishnan at Vijay Oath Ceremony / Image Source ; x
चेन्नई : Trisha Krishnan at Vijay Oath Ceremony तमिलनाडु की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष और अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय ने आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सोमवार को आए चुनावी नतीजों के बाद सरकार गठन को लेकर बनी अनिश्चितता आखिरकार खत्म हो गई, क्योंकि विजय की पार्टी ने कई दौर की वार्ताओं और सहयोगियों के साथ गठबंधन के बाद 118 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। चेन्नई का जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में उनके शपथ ग्रहण के दौरान उनकी खास त्रिशा कृष्णन भी मौजूद थी।
आपकों बता दें की त्रिशा अपनी मां उमा कृष्णन के साथ समारोह स्थल पर पहुंचीं, जहां उनके पारंपरिक लुक की जमकर तारीफ हो रही है। Trisha Krishnan Blue Saree Look उन्होंने ‘आइस-ब्लू’ रंग की शानदार कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरे धागों से बेहद महीन काम किया गया था। अपने लुक को पूरा करने के लिए त्रिशा ने बालों में मोगरे के फूल का गजरा लगाया था और हीरे-रूबी से जड़े आभूषण पहने थे।
दिलचस्प बात यह है कि 4 मई 2026 को चुनाव के दिन ही त्रिशा ने तिरुपति मंदिर में अपना 43वां जन्मदिन मनाया था और उसके बाद वे सीधे विजय के आवास पर उनसे मिलने पहुंची थीं। सोशल ल मीडिया पर एक अलग ही चर्चा चल रही है। लोग फिल्म पुष्पा 2 का एक सीन वायरल कर रहे हैं, जिसमें हीरो अपनी प्रेमिका के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री बन जाता है। फैन्स कह रहे हैं कि विजय ने भी बिल्कुल वैसा ही किया है उन्होंने चुनाव जीतकर तृषा को उनके जन्मदिन पर सबसे अनमोल तोहफा दिया है।
तमिलनाडु: चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन मौजूद हैं, जहां TVK चीफ सी जोसेफ विजय थोड़ी देर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। pic.twitter.com/Kc5hnOaH1J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2026