West Bengal Election Results 2026/Image Credit: IBC24.in
West Bengal Election Results 2026: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की है। राज्य की जनता ने ऐतिहासिक जनमत के साथ राज्य के सत्ता की चाबी भाजपा को सौंपी है। 15 साल से बंगाल की सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शासन खत्म हो चुका है, यानी बंगाल में तृणमूल का किला ढह गया है।
आपकी जानकारी लिए बता दें कि, बंगाल में दो चरणों में मतदान हुआ था। दोनों चरणों को मिला के बंगाल में कुल 92.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। (West Bengal Election Results 2026) यह अपने आप में किसी भी राज्य में होने वाले मतदान से ज्यादा और रिकॉर्डतोड़ आंकड़े हैं।
वहीं आज यानी 4 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। यहां कड़ी सुरक्षा के बाद 77 केंद्रों पर काउंटिंग शुरू की गई। इसमें प्रदेश की 294 सीटें शामिल रहीं। इस दौरान बीजेपी ने शुरुआत से ही रुझानों में पकड़ बनाए रखी और 207 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। बीजेपी ने साल 2021 में कुल 77 सीटें जीतीं थी। (West Bengal Election Results 2026) साथ ही पार्टी के पक्ष में 38.15% वोट शेयर रहा था। हालांकि, इस बार बीजेपी का वोट शेयर 45 प्रतिशत से ऊपर रहा है।
बंगाल में दो चरणों में वोटिंग हुई थी। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को हुआ। (West Bengal Election Results 2026) पूरे राज्य से करीबन 3.21 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने हिस्सा लिया। ऐसे में अब कई हद तक सभी सीटों पर काउंटिंग हो चुकी है। ऐसे में कई सीटों पर उम्मीदवारों की परिणाम भी चुनाव आयोग ने घोषित कर दिए हैं। फिलहाल बंगाल में ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव हुआ है।
इन्हे भी पढ़ें:-