Assam Vidhan Sabha Chunav Result 2026/Image Credit: IBC24.in
Assam Vidhan Sabha Chunav Result: नई दिल्ली: सोमवार को असम और पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत दर्ज करते हुए चुनाव के नतीजों में भाजपा ने बहुत बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी 200 से अधिक सीटों पर जीत की ओरCategories है, जबकि टीएमसी (TMC) 90 सीटों से भी कम पर सिमट गई है। बंगाल की राजनीति में यह एक बहुत बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इसके बाद दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में एक खास नज़ारा देखने को मिला, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारंपरिक बंगाली धोती पहनकर पहुँचे। (Assam Vidhan Sabha Chunav Result) भाजपा ने राज्य में 200 से अधिक सीटें जीतकर 15 साल पुराने ममता बनर्जी के शासन को खत्म कर दिया है, जिससे पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
वहीं दूसरी ओर असम विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा ने अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए 82 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। 126 विधानसभा सीटों वाले असम राज्य में बीजेपी अपने दम पर पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बना रही है। (Assam Vidhan Sabha Chunav Result) राज्य में इन चुनावों में सबसे बड़ा नुक़सान एआईयूडीएफ़ को हुआ है और इसका सीधा फ़ायदा बीजेपी को मिला है।
Assam Vidhan Sabha Chunav Result: माना जा रहा है कि इस जीत के पीछे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की बड़ी भूमिका रही है। हिमंत बिस्वा सरमा साल 2015 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। महज़ दस साल में हिमंत बिस्वा सरमा न केवल राज्य में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा बन गए हैं, (Assam Vidhan Sabha Chunav Result) बल्कि उन्होंने अपनी राजनीति से असम के कई सियासी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है, वो अक्सर बांग्लादेशी मुसलमानों पर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।
इन्हे भी पढ़ें:-