Rahul Gandhi Allegations : बीजेपी की जीत नहीं पचा पा रहे विपक्ष के दिग्गज! ममता के बाद अब इस नेता ने भी खोला मोर्चा, कहा-चुनाव चोरी, संस्था चोरी

पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की बड़ी जीत के बाद राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए ‘वोट चोरी’ और संस्थागत मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।

Rahul Gandhi Allegations : बीजेपी की जीत नहीं पचा पा रहे विपक्ष के दिग्गज! ममता के बाद अब इस नेता ने भी खोला मोर्चा, कहा-चुनाव चोरी, संस्था चोरी

Rahul Gandhi Allegations / Image Source ; IBC24

Modified Date: May 4, 2026 / 11:12 pm IST
Published Date: May 4, 2026 11:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल
  • ‘वोट चोरी’ और संस्थागत मिलीभगत का लगाया आरोप
  • ममता बनर्जी के आरोपों का भी किया समर्थन

नई दिल्ली: Rahul Gandhi Allegations पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम सोमवार को सामने आ चुके हैं। जहाँ एक तरफ भाजपा ने पश्चिम बंगाल और असम में प्रचंड बहुमत हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, वहीं केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले INC और तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) ने शानदार प्रदर्शन किया है। पुडुचेरी में भी NDA की सरकार बनने की राह आसान दिख रही है। इस चुनावी उलटफेर के बीच, राजनीतिक गलियारों में आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा हार को खारिज कर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाने के बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल और असम  में चुनावी नतीजों को चुराया गया है। उन्होंने इसके लिए संस्थागत मिलीभगत (institutional backing) को जिम्मेदार ठहराया है।

“हम ममता जी की बात से सहमत हैं”

Rahul Gandhi Allegations  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक तीखी पोस्ट में राहुल गांधी ने सीधे तौर पर भाजपा और चुनाव आयोग (ECI) को निशाने पर लिया। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लगाए गए आरोपों का समर्थन करते हुए कहा, “हम ममता जी के साथ हैं। बंगाल में 100 से अधिक सीटें चुराई गई हैं।”

पहले भी हो चुकी है वोट चोरी

गांधी ने अपनी बात को केवल इन दो राज्यों तक सीमित न रखते हुए दावा किया कि यह कोई अकेली घटना नहीं है।Rahul Gandhi Allegations  उन्होंने कहा कि यह एक “प्लेबुक” (रणनीति) है जिसे पहले भी मध्यप्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और 2024 लोकसभा चुनाव में देखा गया है। उन्होंने संस्थाओं पर हमला करते हुए तल्ख लहजे में पूछा, “चुनाव की चोरी, संस्थागत चोरी – अब और क्या बचा है?”

विपक्ष के नेताओं से की चर्चा

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी कि नतीजों की घोषणा के बाद राहुल गांधी ने प्रमुख राजनीतिक नेताओं से फोन पर बात की है। रमेश ने ‘X’ पर बताया कि राहुल गांधी ने ममता बनर्जी और टीवीके (TVK) प्रमुख विजय से चुनावी परिणामों पर चर्चा की। इसके अलावा, उन्होंने तमिलनाडु में टीवीके के शानदार प्रदर्शन के लिए अभिनेता-राजनेता विजय को बधाई भी दी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.