Berhampur Vidhan Sabha Result: भाजपा की आंधी में उड़ी TMC, कांग्रेस का ये दिग्गज भी नहीं बचा पाया अपनी सीट, बीजेपी प्रत्याशी ने 17 हजार से ज्यादा वोटों से चटाई धूल

Ads

Berhampur Vidhan Sabha Result: बंगाल में तृणमूल का किला ढह गया है। इस चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी भी चुनाव हार गए हैं।

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 11:50 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 11:50 PM IST

Berhampur Vidhan Sabha Result/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • पश्चिम बंगाल में तृणमूल का किला ढह गया है।
  • इस चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी भी चुनाव हार गए हैं।
  • यह चौधरी की अपने गृहनगर में दो वर्षों के भीतर लगातार दूसरी हार है।

Berhampur Vidhan Sabha Result: नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की है। राज्य की जनता ने ऐतिहासिक जनमत के साथ राज्य के सत्ता की चाबी भाजपा को सौंपी है। 15 साल से बंगाल की सत्ता पर काबिज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शासन खत्म हो चुका है, यानी बंगाल में तृणमूल का किला ढह गया है। वहीं इस चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी भी चुनाव हार गए हैं।

अधीर रंजन चौधरी नहीं बचा पाए अपनी सीट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुब्रत मैत्रा के हाथों सोमवार को 17,548 मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। (Berhampur Vidhan Sabha Result) निर्वाचन आयोग के अनुसार, मैत्रा ने यह सीट बरकरार रखते हुए 91,088 मत हासिल किए, जबकि चौधरी को 73,540 मत मिले।

भाजपा नेता ने 2021 में मिले 89,340 मतों के अपने प्रदर्शन में इस बार मामूली सुधार भी किया। दूसरी ओर, चौधरी ने पिछले चुनाव की तुलना में इस बार कांग्रेस के प्रदर्शन में काफी सुधार किया। वर्ष 2021 में कांग्रेस उम्मीदवार मनोज चक्रवर्ती 40,167 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

दो साल में चौधरी की दूसरी हार

यह चौधरी की अपने गृहनगर में दो वर्षों के भीतर लगातार दूसरी हार है। इससे पहले, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें क्रिकेटर से नेता बने एवं तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार यूसुफ पठान ने हराया था, (Berhampur Vidhan Sabha Result)  जिसमें वह (चौधरी) लंबे समय से अपने कब्जे वाली बहरामपुर संसदीय सीट को बड़े अंतर से गंवा बैठे थे।

इन्हे भी पढ़ें:-