West Bengal New CM: कौन होगा बंगाल का सीएम? अमित शाह की मौजूदगी में होगा तय, भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

West Bengal New CM: कौन होगा बंगाल का सीएम? अमित शाह की मौजूदगी में होगा तय, भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

West Bengal New CM: कौन होगा बंगाल का सीएम? अमित शाह की मौजूदगी में होगा तय, भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

West Bengal New CM | Photo Credit: AI

Modified Date: May 5, 2026 / 02:42 pm IST
Published Date: May 5, 2026 2:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे घोषित, बंगाल और असम में भाजपा की जीत
  • बंगाल में अमित शाह और असम में जेपी नड्डा पर्यवेक्षक नियुक्त
  • मुख्यमंत्री चयन की प्रक्रिया में विधायक दल की बैठक और पर्यवेक्षक की भूमिका अहम

नई दिल्ली: West Bengal New CM देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, वोटों की गिनती पूरी होने के बाद अब तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है कि किस राज्य में किस पार्टी ने बाज़ी मारी और कहां मुकाबला कड़ा रहा। जिन राज्यों में चुनाव के नतीजे घोषित हुए, उनमें पश्चिम बंगाल के अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं। बंगाल में जहां बीजेपी को पहली बार जरदस्त जीत हासिल हुई तो वहीं असम में पार्टी वापसी में कामयाब हो गई। जिसके बाद नए सीएम के चेहरे (New CM Face) को लेकर चर्चा का दौर शुरु हो चुका है। इसी बीच बीजेपी ने बंगाल और असम के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त (Observers for Bengal and Assam) कर दिया है।

गृह मंत्री अमित शाह को बंगाल की जिम्मेदारी

West Bengal New CM बात करें बंगाल की तो यहां देश के गृह मंत्री अमित शाह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि मोहन चरण मांझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं असम जेपी नड्डा को पर्यवेक्षक बनाया गया है। जबकि उनके साथ नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। अब यही पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक सीएम चुनेंगे।

जानें कैसे चुने जाते है सीएम?

चुनाव में बहुमत मिलने के बाद पार्टी अपने सभी विधायक दलों की बैठक करती है। इस बैठक में जीते हुए विधायक अपने नेता का चुनाव करते हैं। इस पूरी प्रक्रिया के लिए सबसे बड़ी पार्टी पर्यवेक्षे और सह पर्यवेक्षक कर चयन कर उस राज्य में भेजती है। असहमति की स्थिति में प​​र्यवेक्षक की तरफ से नाम सुझाए जाते हैं। उन्हीं नामों में से एक का चयन सभी विधायक करते हैं, नाम फाइनल होने के बाद राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।