Post-Election Violence in West Bengal : बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत पर हिंसा का साया! TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, क्या भाजपा की जीत से बौखलाए विरोधी?

पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा की खबरें सामने आई हैं। आसनसोल में TMC के दो दफ्तरों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना से इलाके में तनाव बढ़ गया है, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Post-Election Violence in West Bengal : बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत पर हिंसा का साया! TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, क्या भाजपा की जीत से बौखलाए विरोधी?

Post-Election Violence in West Bengal / Image Source : X

Modified Date: May 6, 2026 / 09:31 am IST
Published Date: May 6, 2026 9:24 am IST
HIGHLIGHTS
  • चुनाव नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हिंसा
  • आग की लपटें आसपास की दुकानों तक पहुंचीं,
  • पुलिस ने हालात काबू में किए, जांच शुरू

कोलकाता : Post-Election Violence in West Bengal सोमवार को पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो गए हैं। जहाँ एक तरफ भाजपा ने पश्चिम बंगाल और असम में प्रचंड बहुमत हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, वहीं केरल में कांग्रेस (INC) और तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) ने शानदार प्रदर्शन किया है। हालाँकि, इन ऐतिहासिक परिणामों के साथ ही पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें भी सामने आ रही हैं।

TMC के दो दफ्तरों में तोड़फोड़ और आगजनी

चुनाव नतीजों के तुरंत बाद पश्चिम बंगाल के आसनसोल में तनाव बढ़ गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यहाँ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के दो दफ्तरों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई है। West Bengal Election Results 2026, इस आग का असर इतना बढ़ा कि लपटें आसपास की दुकानों तक फैल गईं। घटनास्थल पर भाजपा के विधायक और काउंसलर मौजूद हैं, जिससे राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

बीजेपी से विधायक और काउंसलर मौके पर मौजूद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन फिलहाल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है और हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.