USA Flight Accident Video : रनवे पर खौफ का मंजर! लैंडिंग के दौरान विमान के साथ हो गया ये बड़ा हादसा, बाल-बाल बची 231 यात्रियों की जान , देखें हादसे का खौफनाक वीडियो

अमेरिका के न्यू जर्सी में यूनाइटेड एयरलाइंस का बोइंग 767 विमान लैंडिंग के दौरान ट्रक और खंभे से टकरा गया। राहत की बात यह है कि सभी 231 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।

USA Flight Accident Video : रनवे पर खौफ का मंजर! लैंडिंग के दौरान विमान के साथ हो गया ये बड़ा हादसा, बाल-बाल बची 231 यात्रियों की जान , देखें हादसे का खौफनाक वीडियो

USA Flight Accident Video

Modified Date: May 6, 2026 / 07:37 am IST
Published Date: May 6, 2026 7:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • लैंडिंग के दौरान विमान ट्रक और खंभे से टकराया
  • 231 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित, बड़ा हादसा टला
  • ट्रक ड्राइवर घायल, एयरलाइन ने जांच शुरू की

नई दिल्ली : USA Flight Accident Video अमेरिका के न्यू जर्सी में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। इटली के वेनिस से आ रहा यूनाइटेड एयरलाइंस का एक बोइंग 767 विमान लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। विमान रनवे पर उतरते समय वहां मौजूद एक ट्रक और खंभे से टकरा गया। हादसे में प्लान सवार 231 यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित है और सभी को सुरक्षित लैंड करा दिया गया वहीं हादसे में एक ट्रक ड्राइवर को चोटें आई है जिसका इलाज जारी है।

लैंडिंग के दौरान प्लेन ट्रक और खंभे से टकराया

मिली जानकारी के अनुसार, बोइंग 767 प्लेन इटली के वेनिस से आ रहा था। इसी दौरान अमेरिका के न्यू जर्सी में लैंडिंग के दौरान प्लेन ट्रक और खंभे से टकरा गया। New Jersey Plane Incident इस विमान में कुल 231 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। राहत की बात यह है कि विमान के सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और प्लेन को रनवे पर सुरक्षित लैंड कर लिया गया। हालांकि, इस घटना में जमीन पर मौजूद ट्रक के ड्राइवर को चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है और उनका उपचार जारी है।

सभी यात्री सुरक्षित

Flight Landing Incident इस घटना के बाद यूनाइटेड एयरलाइंस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच करने की बात कही है। कंपनी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर लैंडिंग के दौरान विमान ट्रक और खंभे से कैसे टकरा गया। फ़िलहाल घायल ड्राइवर का इलाज जारी है वहीँ सभी यात्री सुरक्षित है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.