PM Modi Kolkata Roadshow : कोलकाता में पीएम मोदी रोड शो से पहले की शक्ति पूजा! 300 साल पुराने मंदिर में टेका माथा, जहाँ आज भी चढ़ता है मां को मांसाहारी प्रसाद

Ads

कोलकाता रोड शो से पहले पीएम मोदी ने ठंठनिया कालीबाड़ी मंदिर में पूजा कर मां काली का आशीर्वाद लिया और देश की समृद्धि की कामना की।

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 09:20 PM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 09:20 PM IST

PM Modi Kolkata Roadshow / Image Source : X

HIGHLIGHTS
  • रोड शो से पहले पीएम मोदी ने कालीबाड़ी मंदिर में पूजा की
  • सोशल मीडिया पर साझा की पूजा की तस्वीरें
  • 300 साल पुराने मंदिर का रामकृष्ण परमहंस से जुड़ाव

कोलकाता : PM Modi Kolkata Roadshow  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में एक भव्य रोड शो किया। रोड शो की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने उत्तरी कोलकाता के ऐतिहासिक और 300 साल पुराने ठंठनिया कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह मंदिर कोलकाता के सबसे पुराने और जागृत मंदिरों में से एक माना जाता है, जहाँ मां काली सिद्धेश्वरी रूप में विराजमान हैं।

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

प्रधानमंत्री ने माता के दर्शन के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “जोई माँ दुर्गा! कोलकाता में आज शाम, मैंने ठंठनिया कालीबाड़ी में प्रार्थना की।”PM Modi Bengal Visit 2026  उन्होंने मंदिर के आध्यात्मिक महत्व का उल्लेख करते हुए बताया कि इस प्राचीन मंदिर का श्री रामकृष्ण परमहंस के साथ गहरा संबंध रहा है, जो अक्सर यहाँ आकर माता की आराधना करते थे। पीएम मोदी ने देशवासियों की समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।

आज भी चढ़ाया जाता है मां को मांसाहारी प्रसाद

ठंठनिया कालीबाड़ी मंदिर का इतिहास 1703 से जुड़ा है। मान्यता है कि यहाँ रामकृष्ण परमहंस अक्सर आते थे और भजन गाते थे। Maa Siddheswari Kolkata प्रधानमंत्री ने यहाँ मां काली का आशीर्वाद लिया, जहाँ आज भी मां को मांसाहारी प्रसाद चढ़ाया जाता है। इसके बाद पीएम मोदी उत्तर 24 परगना के ठाकुरनगर स्थित मतुआ ठाकुर मंदिर भी पहुंचे। यहाँ उन्होंने मतुआ समुदाय की दिवंगत मातृसत्ता बीनापाणि देवी को याद किया और 2019 की अपनी मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इन्हें भी पढ़ें