Foldable iPhone: अब कुछ ही कदम दूर Foldable iPhone की लॉन्चिंग! मगर लॉन्च से ठीक पहले उठे सवाल, क्या यह डिवाइस पहले ही दिन बन जाएगा विवादों का शिकार?

Foldable iPhone: ऐप्पल के नए सीईओ जॉन टर्नस सितंबर में iPhone Ultra लॉन्च करने की तैयारी में हैं। लेकिन लॉन्च के बाद भी ग्राहकों को इसे खरीदने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी बिक्री तुरंत शुरू नहीं होगी और बाजार में उपलब्धता में देरी हो सकती है।

Foldable iPhone: अब कुछ ही कदम दूर Foldable iPhone की लॉन्चिंग! मगर लॉन्च से ठीक पहले उठे सवाल, क्या यह डिवाइस पहले ही दिन बन जाएगा विवादों का शिकार?

(Foldable iPhone/ Image Credit: Screengrab)

Modified Date: April 28, 2026 / 01:58 pm IST
Published Date: April 28, 2026 1:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सितंबर में iPhone Ultra के लॉन्च की संभावना
  • लॉन्च के बाद बिक्री में देरी हो सकती है
  • सप्लाई चेन और प्रोडक्शन चुनौतियां बड़ी वजह

Foldable iPhone: आईफोन के शौकीनों के लिए यह साल काफी खास माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐप्पल के नए सीईओ जॉन टर्नस सितंबर में कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone Ultra लॉन्च कर सकते हैं। कंपनी इस डिवाइस को लेकर पूरी ताकत से काम कर रही है। ताकि इसे एक बड़ा प्रीमियम प्रोडक्ट बनाया जा सके।

लॉन्च के बाद भी इंतजार बढ़ सकता है

हालांकि, एक नई रिपोर्ट ने यूजर्स की उम्मीदों को थोड़ा कम कर दिया है। बताया जा रहा है कि भले ही iPhone Ultra को सितंबर में लॉन्च कर दिया जाए, लेकिन इसकी बिक्री तुरंत शुरू नहीं होगी। यानी ग्राहक को खरीदने के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि लॉन्च और बिक्री के बीच गैप रह सकता है।

सप्लाई चेन की वजह से देरी संभव

रिपोर्ट के अनुसार, इस देरी की सबसे बड़ी वजह सप्लाई चेन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। फोल्डेबल फोन की टेक्नोलॉजी काफी जटिल होती है और इसके पार्ट्स का प्रोडक्शन आसान नहीं होता। इसी वजह से ऐप्पल पहले इसकी सप्लाई और डिमांड को संतुलित करना चाहता है। ताकि बड़े पैमाने पर बिक्री शुरू किया जा सके।

पहले भी ऐसा कर चुकी है कंपनी

यह पहली बार नहीं होगा जब ऐप्पल किसी बड़े मॉडल की बिक्री लॉन्च के बाद देर से शुरू करे। iPhone X के समय भी ऐसा देखा गया था। जब फेस आईडी और एज-टू-एज डिस्प्ले जैसे नए फीचर्स के कारण इसकी उपलब्धता बाकी मॉडलों से बाद में शुरू हुई थी। इसलिए कंपनी का यह तरीका नया नहीं है।

फीचर्स और कीमत को लेकर उम्मीदें

iPhone Ultra में 7.8 इंच का फोल्डेबल मेन डिस्प्ले और 5.5 इंच की कवर स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। इसमें नया A20 Pro चिपसेट, 48MP डुअल कैमरा और बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये तक हो सकती है। लेकिन इसके बावजूद यह फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में बड़ा बदलाव ला सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।