Infinix Hot 70 Pro 5G: पहली सेल में ही बड़ा धमाका! Infinix Hot 70 Pro 5G पर सीधे इतने हजार की बचत, कहीं ऑफर हाथ से न निकल जाए

Infinix Hot 70 Pro 5G: इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी की पहली सेल आज से शुरू हो रही है। करीब 25 हजार रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन को लॉन्च डे ऑफर के तहत 2,000 रुपये की सीधी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। पहली सेल में यह डील ग्राहकों के लिए बेहद खास है।

Infinix Hot 70 Pro 5G: पहली सेल में ही बड़ा धमाका! Infinix Hot 70 Pro 5G पर सीधे इतने हजार की बचत, कहीं ऑफर हाथ से न निकल जाए

(Infinix Hot 70 Pro 5G/ Image Credit: x.com)

Modified Date: September 7, 2026 / 01:53 pm IST
Published Date: September 7, 2026 1:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पहली सेल आज दोपहर 12 बजे
  • ₹2,000 का सीधा डिस्काउंट
  • 144Hz का शानदार डिस्प्ले

नई दिल्ली: Infinix Hot 70 Pro 5G: भारत में इनफिनिक्स हॉट 70 प्रो 5जी की पहली (Infinix Hot 70 Pro 5G) सेल आज यानी 7 सितंबर 2026 से दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीद सकेंगे। फोने की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। लेकिन पहले दिन दोनों मॉडल पर 2,000 रुपये का सीधा डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 22,999 रुपये में मिलेगा।

144Hz डिस्प्ले और नया डिजाइन

फोन को चार कलर्स में (Infinix Hot 70 Pro 5G) पेश किया गया है। जिनमें थर्मो ऑरेंज, मिराज ग्रीन, सिल्क ग्लो पर्पल और डाइव ब्लू शामिल हैं। कुछ वेरिएंट में तापमान या रोशनी के असर से बैक पैनल का रंग बदल सकता है। इसमें 6.76 इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 950 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन का डिजाइन भी इसे अलग लुक देता है।

कैमरा मॉड्यूल में दिखेगी जानकारी

इस स्मार्टफोन की खासियत इसका रियर कैमरा मॉड्यूल है। यहां एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब मिनी LED डिस्प्ले दिया गया है जो करीब 14 तरह की जानकारी दिखा सकता है। इसमें नोटिफिकेशन, बैटरी प्रतिशत, मौसम और समय जैसी चीजें शामिल हैं। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

Android 16 और लंबा अपडेट सपोर्ट

Infinix Hot 70 Pro 5G Android 16 पर आधारित XOS 16 पर चलता है। कंपनी फोन (Infinix Hot 70 Pro 5G) के लिए तीन साल तक Android अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है। स्टोरेज के मामले में 6GB+128GB मॉडल की कीमत 24,999 रुपये है। जबकि 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी गई है।

50MP कैमरा और दमदार बैटरी

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX882 मुख्य कैमरा दिया गया है जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रावाइड और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। पावर के लिए 6,000mAh बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन में IP68 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल JBL स्पीकर और डुअल-सिम 5G सपोर्ट भी मिलता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।