Galaxy S26 Ultra Discount: अब तक का सबसे सस्ता हुआ Galaxy S26 Ultra! फिर इतनी कम कीमत पर नहीं मिलेगा ये फ्लैगशिप फोन, खरीदने से पहले जान लें ये सच
Galaxy S26 Ultra Discount: प्राइवेसी डिस्प्ले फीचर वाला पहला फोन Galaxy S26 Ultra अब कम कीमत पर उपलब्ध है। अमेजन पर इसे खरीदकर ग्राहक करीब 15,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यह ऑफर सीमित समय के लिए सस्ते में खरीदने का बढ़िया मौका है।
(Galaxy S26 Ultra Discount/ Image Credit: Amazon)
- Galaxy S26 Ultra पर कुल 15,000 रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है।
- फोन में 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है।
- इसमें 200MP कैमरे के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
नई दिल्ली: Galaxy S26 Ultra Discount: सैमसंग के प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S26 Ultra को अब पहले के मुकाबले कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यह फोन अपने दमदार फीचर्स और खास प्राइवेसी डिस्प्ले तकनीक के कारण काफी चर्चा में है। अगर आप लंबे समय से इस फ्लैगशिप फोन की कीमत कम होने का इंतजार कर रहे थे तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस फोन पर आकर्षक डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध है। जिससे खरीदारों को हजारों रुपये की बचत हो सकती है।
दमदार फीचर्स और प्राइवेसी डिस्प्ले
Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है जिससे तेज और स्मूद परफॉर्मेंस मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP मुख्य कैमरे के साथ 50MP + 50MP + 10MP का क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके अलावा 5,000mAh की बैटरी और कई एआई फीचर्स भी फोन को खास बनाते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत प्राइवेसी डिस्प्ले है जो एक निश्चित एंगल के बाद स्क्रीन को दूसरों के लिए धुंधला या डार्क कर देता है।
डिस्काउंट और बैंक ऑफर
Galaxy S26 Ultra के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्च कीमत 1,39,999 रुपये थी। फिलहाल यह मॉडल डिस्काउंट के बाद 1,30,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा कुछ बैंक कार्ड्स पर अतिरिक्त छूट का भी लाभ मिल रहा है। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड ऑफर का फायदा उठाकर ग्राहक कुल मिलाकर लगभग 15,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इससे यह प्रीमियम स्मार्टफोन पहले की तुलना में काफी आकर्षक कीमत पर मिल रहा है।
Pixel 10 पर भी मिल रहा ऑफर
सिर्फ Galaxy S26 Ultra ही नहीं बल्कि Google Pixel 10 पर भी इस समय शानदार छूट दी जा रही है। 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत वाला यह फोन डिस्काउंट और बैंक ऑफर के साथ काफी कम कीमत में उपलब्ध है। कैशबैक और अतिरिक्त ऑफर जोड़ने के बाद ग्राहक इसे 60,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। ऐसे में प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए इस समय कई अच्छे विकल्प मौजूद हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Bus Driver Vacancy 2026: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, ड्राइवर के 4599 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे उठा सकते हैं इस अवसर का फायदा
- Chhattisgarh CMO Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 15 CMO का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट… किसे कहां मिली नई पोस्टिंग
- Devbhoomi Family Act Implementation : अब हर परिवार की होगी डिजिटल पहचान! उत्तराखंड में लागू हुआ ‘देवभूमि फैमिली एक्ट’, एक ID से मिलेंगे सभी सरकारी फायदे

Facebook


