दिवाली सेल में लांच होने वाला है मोटोरोला का ये शानदार फोन, 6 जीबी रैम के साथ मिलेगा 108 मेगापिक्सल का कैमरा और भी बहुत कुछ
great Motorola phone is going to be launched in Diwali sale, will get 108 दिवाली सेल में लांच होने वाला है मोटोरोला का ये शानदार फोन, 6 जीबी रैम के साथ मिलेगा 108 मेगापिक्सल का कैमरा
G72 Motorola mobile: इन दिनों दीवाली की सेल चल रही है तो वो वहीं कई बड़ी कंपनी अपने फोन लांच कर रही हैं। इसी कड़ी में Moto G72 स्मार्टफोन को ग्राहकों के लिए भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में आपको 108 मेंगापिक्सल कैमेरा सेंसर के साथ पैनल 10 बिट का डिस्प्ले पैनेल दिया गया है। साथ ही साथ कंपनी ने इस मोबाईल को खरीदने पर कई ऑफर भी रखे हैं। फोन भारतीय बाजार में लांच हो चुका है लेकिन आपको खरीदने के लिए नही मिलने वाला, क्योंकि इसकी अधिकारिक सेल 12 अक्टूबर से फिल्पकार्ट पर शुरु होगी।
क्या होंगे फीचर्स
कंपनी ने इस फोन को 6 जीबी रैम के साथ मार्केट में लांच कर दिया है। जो कि शानदार बैटरी के साथ बेहतरीन प्रोसेसर के साथ आने वाला है। Moto G72 में 120Hz हाई रिफ्रेश-रेट वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, इसके अलावा फोन में 108MP ट्रिपल कैमरा और लेटेस्ट हीलियो G-सीरीज प्रोसेसर मिल सकता है। Moto G72 में 6.6 इंच का P-OLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें फुल HD+ (1080×2400 पिक्सल्स) रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले HDR+ सपोर्ट के साथ मिलेगा। इस डिवाइस में कंपनी अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है और गीकबेंच प्लेटफॉर्म से मीडियाटेक हीलियो G99 मिलने की बात कन्फर्म हुई है।डिवाइस के रियर पैनल पर 108MP के प्राइमरी कैमरा सेंसर के अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फोन में 16MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी 30W चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जाएगी। Dolby Atmos सपोर्ट के अलावा इसमें IP52 रेटिंग मिल सकती है।
क्या होगी कीमत और लांच ऑफर
इस मोटोरोला स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो इस हैंडसेट की बिक्री 12 अक्टूबर से Flipkart पर शुरू होगी। ग्राहक इस डिवाइस को ग्रे और पोलर ब्लू रंग में खरीद सकेंगे। बैंक ऑफर्स के तहत 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और चुनिंदा मॉडल्स पर 3000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा Reliance Jio की तरफ से 5049 रुपये के फायदे दिए जा रहे हैं, 4 हजार का कैशबैक, Zee5 की एनुअल मेंबरशिप और 500 रुपये का मिंत्रा डिस्काउंट वाउचर मिलेगा।

Facebook


