Motorola Edge 70 Max Launched: अब चार्जिंग की टेंशन खत्म! 58 घंटे की बैटरी लाइफ और दमदार प्रोसेसर वाला नया फोन हुआ लॉन्च, जानिए कितनी है कीमत
Motorola Edge 70 Max Launched: मोटोरोला ने बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जो फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आता है। कंपनी का लक्ष्य शाओमी, ओप्पो और गूगल जैसे बड़े ब्रांड्स को चुनौती देना है। फोन में दमदार स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। जिससे यह प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेट में मुकाबला करेगा।
(Motorola Edge 70 Max Launched/ Image Credit: Motorola)
- 58 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा।
- 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च।
- 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स ब्राइटनेस।
नई दिल्ली: Motorola Edge 70 Max Launched: Motorola ने अपना नया फ्लैगशिप Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की Edge 70 सीरीज का पांचवां मॉडल है। फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसमें ऑक्टा कोर Snapdragon 8 सीरीज चिपसेट दिया गया है। जो इस हाई परफॉर्मंस वाला स्मार्टफोन बनाता है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम और 144Hz रिफ्रेस रेट वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 58 घंटे तक चल सकती है।
कीमत और सेल डिटेल्स
Motorola Edge 70 Max के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये रखी गई है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है। फोन की बिक्री 20 जुलाई से शुरू होगी। इसे Flipkart और Motorola के ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। कंपनी इस फोन को Pantone Dark Shadow, Pantone Aqua Grey और Pantone Ice Melt कलर में पेश कर रही है। चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है।
डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा फीचर्स
Motorola Edge 70 Max में 6.8 इंच का Quad HD+ Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 7000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट मिलता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। फोन में वॉटर टच सपोर्ट भी मौजूद है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें 3nm Snapdragon 8 Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
बड़ी बैटरी और कनेक्टिविटी
इस स्मार्टफोन में 7100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W वायर्ड चार्जिंग और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें 5W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 7, USB Type-C, Bluetooth 6 और GLONASS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि फोन को तीन साल तक OS अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- OnePlus Shutting Down: अब बंद हो जाएंगे OnePlus के फोन! कंपनी ने इस जगह से कारोबार समेटने के दिए संकेत, जानिए आखिर क्या है वजह?
- Rahul Dravid England Test Coach: राहुल द्रविड़ बनेंगे इंग्लैण्ड टीम के कोच!.. मैकुलम के इस्तीफे के बाद खाली हो रही जगह, टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ पर भी बड़ी खबर
- UP Crime News: क्लास 2 की छात्रा के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, बच्ची को इस हाल में छोड़कर फरार हुआ आरोपी, इलाके में मचा हड़कंप

Facebook


