Tecno Camon 50 Ultra Launched: 16GB तक रैम वाला कमाल का 5G फोन लॉन्च! धांसू बैटरी और तगड़ा प्रोसेसर समेत मिल रहे हैं ऐसे फीचर्स, जो बड़े ब्रांड्स को देगा टक्कर

Tecno Camon 50 Ultra Launched: भारत में Tecno Camon 50 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत 36,999 रुपये रखी गई है। फोन में दमदार बैटरी, शानदार कैमरा और पावरफुल परफॉर्मेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Tecno Camon 50 Ultra Launched: 16GB तक रैम वाला कमाल का 5G फोन लॉन्च! धांसू बैटरी और तगड़ा प्रोसेसर समेत मिल रहे हैं ऐसे फीचर्स, जो बड़े ब्रांड्स को देगा टक्कर

(Tecno Camon 50 Ultra Launched/ Image Credit:Tecno)

Modified Date: July 17, 2026 / 04:31 pm IST
Published Date: July 17, 2026 4:13 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च।
  • मिला 6.78 इंच Curved AMOLED डिस्प्ले।
  • 50MP सेल्फी और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप।

नई दिल्ली: Tecno Camon 50 Ultra Launched: Tecno ने भारत में अपना नया Camon 50 Ultra 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन Silk-Flow डिजाइन के साथ आता है। जिसमें कंपनी ने कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। फोन को दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 8GB रैम दी गई है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है। Tecno Camon 50 Ultra की शुरुआती कीमत 36,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री Amazon पर 21 जुलाई से शुरू होगी।

AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर

Tecno Camon 50 Ultra में 6.78 इंच की 1.5K Curved AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन 1208×2644 पिक्सल रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HiOS 16 पर चलता है।

50MP कैमरा और शानदार फोटोग्राफी फीचर्स

कैमरा के मामले में भी यह फोन काफी खास है। Tecno Camon 50 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT700C प्राइमरी कैमरा सेंसर, 50 मेगापिक्सल 3x Telescope Periscope लेंस और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। कैमरा सेटअप के साथ LED फ्लैश भी दिया गया है।

दमदार बैटरी और सिक्योरिटी फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी पांच साल तक बेहतर हेल्थ बनाए रख सकती है। मजबूती के लिए इसे MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है। इसके अलावा फोन IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करता है। 8GB रैम वाले इस मॉडल को 36,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।