iQOO Z11 Lite 5G Launch Date: कम कीमत में प्रीमियम फोन वाला अनुभव! iQOO का नया 5G स्मार्टफोन इस दिन देगा बाजार में दस्तक, जानें क्या होगा खास?

iQOO Z11 Lite 5G Launch Date: iQOO Z11 Lite 5G भारत में 24 जुलाई को लॉन्च होने वाला है। कंपनी के अनुसार इसकी कीमत 20,0000 रुपये से कम रखी जाएगी। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300, 50MP कैमरा और कई AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

iQOO Z11 Lite 5G Launch Date: कम कीमत में प्रीमियम फोन वाला अनुभव! iQOO का नया 5G स्मार्टफोन इस दिन देगा बाजार में दस्तक, जानें क्या होगा खास?

(iQOO Z11 Lite 5G Launch Date/ Image Credit: iQOO)

Modified Date: July 19, 2026 / 12:00 pm IST
Published Date: July 19, 2026 11:56 am IST
HIGHLIGHTS
  • iQOO Z11 Lite 5G भारत में 24 जुलाई 2026 को लॉन्च होगा।
  • फोन की कीमत ₹20,000 से कम रखी जाएगी।
  • इसमें 6500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है।

नई दिल्ली: iQOO Z11 Lite 5G Launch Date: iQOO भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपना नया 5G फोन iQOO Z11 Lite 5G लॉन्च करने की तैयारी (iQOO Z11 Lite 5G Launch Date) कर रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। यह स्मार्टफोन 24 जुलाई 2026 को भारत में पेश किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी इसे बजट सेगमेंट में उतारने वाली है और इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जाएगी। फोन में बड़ी बैटरी, AI फीचर्स और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे कई आकर्षक फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

24 जुलाई को होगी लॉन्चिंग

iQOO Z11 Lite 5G को 24 जुलाई 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च (iQOO Z11 Lite 5G Launch Date) किया जाएगा। लॉन्च के बाद जल्द ही इसकी बिक्री शुरू होने की संभावना है। ग्राहक इसे Amazon और iQOO के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीद सकेंगे। कंपनी का लक्ष्य कम कीमत में बेहतर परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स वाला स्मार्टफोन उपलब्ध कराना है।

120Hz डिस्प्ले और 6500mAh बैटरी से होगा लैस

लीक्स के अनुसार iQOO Z11 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकती है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

50MP कैमरा और Dimensity 6300 प्रोसेसर की ताकत

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 50MP Sony प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा सेंसर और सेल्फी के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। इसमें 6GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है।

AI फीचर्स, मजबूत डिजाइन और संभावित कीमत

सॉफ्टवेयर के मामले में iQOO Z11 Lite 5G Android 16 आधारित OriginOS 6 के साथ आ सकता है। इसमें AI Captions और AI Creation जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलने की उम्मीद है। फोन को IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ पेश (iQOO Z11 Lite 5G Launch Date) किया जा सकता है। इसके अलावा Dynamic Light Notification Ring जैसे फीचर भी मिल सकते हैं। कंपनी ने पुष्टि की है कि इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम होगी। जबकि रिपोर्ट्स के अनुसार शुरुआती कीमत करीब 17,990 रुपये हो सकती है। हालांकि आधिकारिक कीमत लॉन्च के दिन ही सामने आएगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।