Independence day sale 2023: लूट सको तो लूट लो ऑफर…, महज इतने हजार में मिल रहा ब्रांड न्यू iPhone 14, ऑफर गंवाने की भूल न करें

Ads

Independence day sale 2023: लूट सको तो लूट लो ऑफर..., महज इतने हजार में मिल रहा ब्रांड न्यू iPhone 14, ऑफर गंवाने की भूल न करें

  •  
  • Publish Date - August 14, 2023 / 02:11 PM IST,
    Updated On - August 14, 2023 / 02:14 PM IST

Independence day sale 2023

Independence day sale 2023: देश भर में आजादी का जश्न 15 अगस्त को मनाया जाता है। हर बार अलग-अलग थीम को अपनाकर बड़े धूमधाम से इस दिन को मनाते हैं। इस मौके पर विजय सेल्स और फ्लिकार्ट पर कई आइटम्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिस ऑफर पर सभी की नजर है वो है iPhone 14 पर मिल रहे खास डिस्काउंट की। आप विजय सेल्स से iPhone 14 को महज 42,000 रुपये में खरीद सकते हैं। वैसे इस फोन की कीमत 79,900 रुपये है। स्मार्टफोन के अलावा दूसरे गेजेट्स पर भी कंपनी डिस्काउंट दे रही है। इसके लिए आप वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी ले कर सकते हैं।

Read More: Independence Day 2023 Speech Ideas: स्वतंत्रता दिवस पर इस तरह तैयार करें दमदार भाषण, अपनाएं ये टिप्स 

42,900 रुपये में खरीद सकते हैं iPhone 14

सेल के तहत iPhone 14 का 128GB वेरिएंट 69,900 की कीमत पर उपलब्ध है। इस पर 4,000 रुपये का फ्लैट कैशबैक एचडीएफसी बैंक के कार्ड पर दिया जा रहा है। यदि आप अपने मौजूदा स्मार्टफोन को विजय सेल्स स्टोर्स पर एक्सचेंज करना चुनते हैं और यदि इसकी एक्सचेंज वैल्यू 15,000 या उससे अधिक है तो रिटेल आउटलेट पॉट में 8,000 रुपये और जोड़ देगा जिसके परिणाम स्वरूप कुल छूट 37,000 तक हो जाएगी। इस तरह आप iPhone 14 को सिर्फ 42,900 रुपये में खरीद सकते हैं।

Read More:  Jabalpur Tiranga Yatra: देशभक्ति का अनोखा जज्बा, नर्मदा की लहरों में निकाली गई तिरंगा यात्रा, देखें वीडियो 

iPhone 14 समेत दूसरे एप्पल आइटम्स पर मिल रही छूट

iPhone 14 के अलावा कम्पनी दूसरे आईफोन मॉडल , मैकबुक, आईपैड, एप्पल वॉच, एयरपॉड्स प्रो (दूसरी पीढ़ी), प्रोटेक्ट+ और एप्पल एक्सेसरीज़ सहित अन्य एप्पल प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

फ्री मिलेगी एप्पल वॉच

मेगा फ्रीडम सेल के दौरान विजय सेल्स 30 ग्राहकों को फ्री में एप्पल स्मार्टवॉच गिफ्ट करेगा। इसके लिए आपको विजय सेल्स स्टोर्स पर पेटीएम के माध्यम से ईएमआई पर इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीदारी करनी होगी। दरअसल, कंपनी ने Paytm के साथ एक अभियान शुरू किया है। ऑफर के बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको नजदीकी विजय सेल्स स्टोर पर जाना होगा।

Read More: 15th August Desh Bhakti Shayari: दिल में देशभक्ति का रंग भर देगा ये मैसेज, आजादी के मौके पर अपने प्रियजनों को जरूर भेजें 

Motorola G14

फ्लिपकार्ट से आप मोटोरोला G14 स्मार्टफोन को 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन में Unisoc T616 SoC, 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज, एंड्रॉइड 13 ओएस के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें