(Vivo X500 Ultra/ Image Credit: Screengrab)
नई दिल्ली: Vivo X500 Ultra: Vivo ने हाल ही में अपनी X सीरीज के नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब कंपनी के अगले फ्लैगशिप डिवाइस Vivo X500 Ultra को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन खास तौर पर कैमरा लवर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। लीक्स में दावा किया गया है कि फोन में की बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X500 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है और सबसे खास बात यह है कि तीनों कैमरे 200 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। प्राइमरी कैमरे में बड़ा सेंसर और LOFIC तकनीक मिलने की संभावना है जिससे कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें ली जा सकेंगी। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी हाई-रिजॉल्यूशन सेंसर के साथ आ सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह फोन मोबाइल फोटोग्राफी के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि फोन के फ्रंट में लगभग 100MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 2K LTPO OLED फ्लैट स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। यह स्क्रीन बेहतर कलर, स्मूद स्क्रॉलिंग और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस दे सकती है। खास बात यह है कि इस बार फोन में कर्व्ड डिस्प्ले की जगह फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।
Vivo X500 Ultra में नई पीढ़ी का दमदार प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट दिया जा सकता है। यह प्रोसेसर तेज परफॉर्मेंस, बेहतर गेमिंग और एआई फीचर्स को सपोर्ट करेगा। हालांकि फोन की लॉन्च डेट और सभी स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। लेकिन सामने आई लीक्स ने टेक प्रेमियों की उत्सुकता बढ़ा दी है।