(Flipkart Vs Amazon/ Image Credit: Samsung)
नई दिल्ली: Flipkart Vs Amazon: अगर आप Samsung Galaxy S26 Ultra खरीदने की सोच रहे हैं और यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि Amazon पर लेना सही रहेगा या Flipkart पर ये डील बेहतर रह सकती है। तो यह जानकारी आपके लिए ही है। यह Samsung का प्रीमियम फ्लैगसशिप स्मार्टफोन है। जिसमें पावरफुल प्रोसेसर, हाई क्वालिटी कैमरा और बड़ी बैटरी जैसी खूबियां दी गई है।
इस फोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो लो-लाइट में भी शानदार फोटो क्लिक करने में सक्षम है। इसके साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। जिससे लंबे समय तक बैटरी बैकअप मिलती है। इसमें नया Snapdragon चिपसेट और एक खास प्राइवेसी डिस्प्ले भी शामिल है जो इसे बाकी फोन्स से अलग बनाता है।
Amazon पर यह स्मार्टफोन 1,30,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। यहां नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलता है और बैंक ऑफर के साथ कुछ कैशबैक भी मिल सकता है। दूसरी तरफ Flipkart पर यही फोन 1,21,999 रुपये में मिल रहा है। जहां सीधी 13% की छूट दी जा रही है। बैंक ऑफर्स जोड़ने के बाद इसकी कीमत लगभग 1,17,999 रुपये तक पहुंच जाती है जो Amazon से काफी कम है।
कीमतों की तुलना करें तो Flipkart इस समय ज्यादा सस्ता और फायदेमंद विकल्प साबित हो रहा है। यहां बैंक कार्ड ऑफर्स के साथ हजारों रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है। कुल मिलाकर Samsung Galaxy S26 Ultra खरीदने वालों के लिए Flipkart की डील इस समय ज्यादा आकर्षक नजर आ रही है।