(iPhone 17e/ Image Credit: Apple)
नई दिल्ली: iPhone 17e: अगर आप iPhone खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट की चिंता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं। Apple ने पिछले महीने iPhone 17e लॉन्च किया है, जो कीमत में सबसे सस्ता iPhone है। इसके बावजूद इसमें नए मॉडल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Apple ने इस फोन के जरिए अपने ग्राहकों को कम कीमत में भी बेहतरीन अनुभव देने की कोशिश की है। यह फोन 64,900 रुपये में उपलब्ध है और इसमें 256GB स्टोरेज मिलता है।
iPhone 17e में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी HDR ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है, जो पुराने iPhone मॉडल को भी कड़ी टक्कर देता है। डिस्प्ले पर Ceramic Shield 2 कोटिंग लगी है, जिससे यह स्क्रैच और ग्लेयर से सुरक्षित रहता है। प्रोसेसर के मामले में इसमें iPhone 17 जैसा A19 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है। यह 3nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है और पुराने मॉडल की तुलना में तेज परफॉर्म करता है। ऑन-डिवाइस एआई प्रोसेसिंग के लिए 16-कोर वाला न्यूरल इंजन भी मौजूद है।
iPhone 17e में रियर पर 48MP का सिंगल कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। हालांकि, बजट के कारण इसमें ड्यूल या ट्रिपल कैमरा नहीं है। बैटरी क्षमता 4,005mAh की है, जो Apple के अनुसार 26 घंटे का वीडियो प्लेबैक देती है। नए चिपसेट और C1X मॉडम की वजह से बैटरी एफिशिएंसी बेहतर हुई है। फोन फास्ट चार्जिंग, MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है।
iPhone 17e में सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर भी दिया गया है। इसका मतलब है कि बिना मोबाइल नेटवर्क के भी आप मैसेज भेज सकते हैं, Emergency SOS, रोडसाइड असिस्टेंट और लोकेशन शेयरिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, इसमें क्रैश डिटेक्शन फीचर भी दिया गया है, जो सुरक्षा बढ़ाने में मदद करता है।
भारत में iPhone 17e की कीमत 64,900 रुपये है। इसकी तुलना में iPhone 17 की शुरुआती कीमत 82,900 रुपये है, जबकि दोनों में वही A19 प्रोसेसर दिया गया है। अगर आप कैमरा के मामले में थोड़ा कॉम्प्रोमाइज करने को तैयार हैं और कम बजट में Apple का अनुभव लेना चाहते हैं, तो iPhone 17e आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।