Motorola G Max Launched: 24GB RAM वाला फोन देखकर चौंक जाएंगे आप! दमदार Snapdragon प्रोसेसर के साथ 7,000mAh की मिलेगी बैटरी, कीमत है इतनी
Motorola G Max Launched: Motorola ने नया Moto G Max स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता …

(Motorola G Max Launched/ Image Credit: Motorola)
- Moto G Max की कीमत ₹27,999 रखी गई है।
- फोन में 6.72 इंच का 120Hz Full HD+ डिस्प्ले है।
- Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट के साथ 6GB RAM मिलती है।
नई दिल्ली: Motorola G Max Launched: मोटोरोला ने अपनी G सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G Max भारत में लॉन्च (Motorola G Max Launched) कर दिया है। कंपनी का Max नाम वाला दूसरा फोन है। इसमें 6.72 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट और Android 16 दिया गया है।
कीमत और लॉन्च ऑफर
Moto G Max को 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में पेश (Motorola G Max Launched) किया गया है। इसकी कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। फोन Pantone Alaskan Blue, Pantone Malaga और Pantone Stargazer रंगों में Flipkart पर उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी। Axis Bank और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। पुराने फोन के एक्सचेंज पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
फोन में 6.72 इंच की Full HD+ स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 120Hz टच सैंपलिंग और 1,050 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। फोन में 4nm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 6GB LPDDR5x RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज है।
7000mAh बैटरी और कैमरा
Moto G Max की सबसे बड़ी खासियत (Motorola G Max Launched) इसकी 7,000mAh बैटरी है जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें RAM Boost फीचर भी मिलता है। जिसकी मदद से RAM को वर्चुअली 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो पीछे 50MP Sony LYTIA 600 मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
Android 16 और दमदार बिल्ड
Moto G Max Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी दो साल तक Android अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, GPS और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। फोन में USB Type-C पोर्ट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Technocraft Ventures Share Price: GMP के सारे अनुमान धरे के धरे रह गए! इस IPO ने 285 रुपये पर की दमदार लिस्टिंग, मिनटों में निवेशकों की हुई शानदार कमाई
- Gen Alpha Protest in Lucknow: Gen Z के बाद अब सड़क पर उतरे Gen Alpha, इस मांग को लेकर रहे थे प्रदर्शन, जाम में फंसे समाज कल्याण मंत्री से की चर्चा
- Bihar Liquor Ban FIR: अब राज्य में मिला कही ब्रांडेड शराब बिकते तो सीधे कंपनी और मालिक के खिलाफ होगी FIR.. आबकारी मंत्री का बोल्ड ऐलान..
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Moto G Max के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Motorola G Max Launched: You’ll be amazed by this phone with 24GB of RAM! It features a powerful Snapdragon processor and a 7,000mAh battery here is the price.
इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am