Motorola G Max Launched: 24GB RAM वाला फोन देखकर चौंक जाएंगे आप! दमदार Snapdragon प्रोसेसर के साथ 7,000mAh की मिलेगी बैटरी, कीमत है इतनी

Ads

Motorola G Max Launched: Motorola ने नया Moto G Max स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें 6.72 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलता है। जिससे बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूथ यूजर एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

  •  
  • Publish Date - August 14, 2026 / 05:23 PM IST,
    Updated On - August 14, 2026 / 05:53 PM IST

(Motorola G Max Launched/ Image Credit: Motorola)

HIGHLIGHTS
  • Moto G Max की कीमत ₹27,999 रखी गई है।
  • फोन में 6.72 इंच का 120Hz Full HD+ डिस्प्ले है।
  • Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट के साथ 6GB RAM मिलती है।

नई दिल्ली: Motorola G Max Launched: मोटोरोला ने अपनी G सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G Max भारत में लॉन्च (Motorola G Max Launched) कर दिया है। कंपनी का Max नाम वाला दूसरा फोन है। इसमें 6.72 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट और Android 16 दिया गया है।

कीमत और लॉन्च ऑफर

Moto G Max को 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में पेश (Motorola G Max Launched) किया गया है। इसकी कीमत 27,999 रुपये रखी गई है। फोन Pantone Alaskan Blue, Pantone Malaga और Pantone Stargazer रंगों में Flipkart पर उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी। Axis Bank और ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। पुराने फोन के एक्सचेंज पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

फोन में 6.72 इंच की Full HD+ स्क्रीन है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,400 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 120Hz टच सैंपलिंग और 1,050 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। फोन में 4nm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 6GB LPDDR5x RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज है।

7000mAh बैटरी और कैमरा

Moto G Max की सबसे बड़ी खासियत (Motorola G Max Launched) इसकी 7,000mAh बैटरी है जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें RAM Boost फीचर भी मिलता है। जिसकी मदद से RAM को वर्चुअली 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो पीछे 50MP Sony LYTIA 600 मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

Android 16 और दमदार बिल्ड

Moto G Max Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी दो साल तक Android अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, GPS और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है। फोन में USB Type-C पोर्ट, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

Moto G Max की कीमत कितनी है?

Moto G Max के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹27,999 है।

Moto G Max की बिक्री कब शुरू होगी?

फोन की बिक्री 20 अगस्त से शुरू होगी और यह Flipkart पर उपलब्ध होगा।

Moto G Max में कौन सा प्रोसेसर दिया गया है?

स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है।

फोन में कितनी बड़ी बैटरी है?

Moto G Max में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।