Petrol Diesel Price Today 15 August 2026: पेट्रोल पर लगने वाला टैक्स हुआ जीरो, डीजल पर भी बड़ी राहत! 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

Ads

Petrol Diesel Price Today 15 August 2026: पेट्रोल पर लगने वाला टैक्स हुआ जीरो, डीजल पर भी बड़ी राहत! 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 10:48 AM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 10:49 AM IST

Petrol Diesel Price Today 15 August 2026: पेट्रोल पर लगने वाला टैक्स हुआ जीरो, डीजल पर भी बड़ी राहत! 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स पूरी तरह खत्म
  • डीजल के निर्यात पर शुल्क ₹25.5 से घटाकर ₹24 प्रति लीटर
  • घरेलू पेट्रोल-डीजल कीमतों पर नहीं पड़ेगा असर

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 15 August 2026: आज पूरे देश में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले पर झंडा फहराया और देशवासियों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कुल 76 मिनट की स्पीच दी। उन्होंने सप्त धारा का आह्वान करते हुए कहा कि इसकी शक्ति से देश को नई ऊंचाई तक पहुंचाएंगे। पीएम ने कहा हथियारी नक्सल तो चले गए लेकिन दिमागी नक्सल मौके की तलाश में है। समाज को गलत राह पर ले जाने के लिए तरह तरह के काम कर रहे हैं। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को पूरी तरह शून्य कर दिया है। वहीं, डीजल पर लगने वाले टैक्स को 1.5 प्रतिशत कम किया गया है।

पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स जीरो

Petrol Diesel Price Today 15 August 2026: मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने पेट्रोल, डीजल और हवाई जहाजों में इस्तेमाल होने वाले तेल एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी ATF के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती करने का ऐलान किया है। सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार डीजल निर्यात पर शुल्क को घटाकर 25.5 रुपये प्रति लीटर से 24 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, पेट्रोल निर्यात पर पहले 3.5 रुपए प्रति लीटर शुल्क लगता था, अब इसे पूरी तरह से शून्य कर दिया गया है।

आम जनता को नहीं मिलेगी राहत

हालांकि सरकार के इस फैसले से आम जनता को प्रत्यक्ष तौर पर राहत नहीं मिलने वाली, लेकिन निर्यातक कंपनियों के लिए ये बड़ा फैसला साबित होगा। बता दें कि भारत ने जुलाई 2022 में पहली बार विंडफॉल टैक्स लागू किया था, ताकि तेल की बढ़ती कीमतों से होने वाले असाधारण मुनाफे पर नियंत्रण पाया जा सके। दो साल बाद इसे समाप्त कर दिया गया था, लेकिन मार्च 2026 में अमेरिका-इजराइल युद्ध के कारण ईरान पर हमले के बाद तेल की कीमतें फिर से बढ़ गईं, जिसके चलते इस कर को दोबारा लागू करना पड़ा।

आखिरी बार 3 अगस्त को हुआ था टैक्स में बदलाव

पिछली बार 3 अगस्त को पेट्रोल निर्यात पर शुल्क 2.5 रुपये से बढ़ाकर 3.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था। डीजल निर्यात पर विंडफॉल टैक्स 15.5 रुपये से बढ़कर 25.5 रुपये प्रति लीटर हो गया था। इसमें लगभग 10 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई। वहीं, एटीएफ के निर्यात पर शुल्क 14.5 रुपये से बढ़ाकर 22 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया था।

भारत में खुदरा बाजार में पेट्रोल-डीजल का रेट

क्रमांक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर) बदलाव
1 Andaman and Nicobar ₹88.66 ₹84.56 0.00
2 Andhra Pradesh ₹117.78 ₹105.36 0.00
3 Arunachal Pradesh ₹99.60 ₹89.05 0.00
4 Assam ₹106.60 ₹98.42 0.00
5 Bihar ₹115.06 ₹101.08 0.00
6 Chandigarh ₹101.54 ₹89.47 0.00
7 Chhattisgarh ₹108.74 ₹102.34 0.00
8 Dadra and Nagar Haveli ₹99.90 ₹95.63 0.00
9 Daman and Diu ₹100.46 ₹96.35 0.00
10 Delhi ₹102.12 ₹95.20 0.00
11 Goa ₹104.13 ₹96.01 0.00
12 Gujarat ₹102.84 ₹98.98 0.00
13 Haryana ₹102.95 ₹95.60 0.00
14 Himachal Pradesh ₹100.57 ₹92.68 0.00
15 Jammu and Kashmir ₹105.00 ₹93.64 0.00
16 Jharkhand ₹106.65 ₹100.93 0.00
17 Karnataka ₹110.80 ₹98.23 0.00
18 Kerala ₹115.09 ₹103.42 0.00
19 Madhya Pradesh ₹114.97 ₹100.03 0.00
20 Maharashtra ₹113.32 ₹99.97 0.00
21 Manipur ₹106.82 ₹92.66 0.00
22 Meghalaya ₹102.60 ₹92.90 0.00
23 Mizoram ₹106.80 ₹95.67 0.00
24 Nagaland ₹105.84 ₹97.38 0.00
25 Odisha ₹109.63 ₹102.17 0.00
26 Puducherry ₹104.29 ₹94.08 0.00
27 Punjab ₹105.22 ₹95.15 0.00
28 Rajasthan ₹113.16 ₹98.23 0.00
29 Tamil Nadu ₹109.10 ₹101.12 0.00
30 Telangana ₹115.29 ₹103.49 0.00
31 Uttar Pradesh ₹102.37 ₹95.85 0.00
32 Uttarakhand ₹101.90 ₹97.16 0.00
33 West Bengal ₹113.59 ₹100.22 0.00

ये भी पढ़ें

पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स कितना कर दिया गया है?

पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाला विंडफॉल टैक्स ₹3.5 प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है।

डीजल पर विंडफॉल टैक्स कितना हुआ?

डीजल निर्यात पर शुल्क ₹25.5 से घटाकर ₹24 प्रति लीटर कर दिया गया है।

क्या इससे भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता होगा?

नहीं, इस फैसले का घरेलू पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर सीधा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि यह निर्यात पर लगने वाले शुल्क में बदलाव है।

विंडफॉल टैक्स क्यों लगाया जाता है?

विंडफॉल टैक्स तेल कंपनियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से होने वाले असाधारण मुनाफे पर लगाया जाता है।

सरकार ने विंडफॉल टैक्स में कटौती क्यों की?

अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों और तेल कंपनियों के निर्यात से जुड़े आर्थिक हालात को देखते हुए सरकार समय-समय पर इस शुल्क की समीक्षा करती है।