IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बस्तर की होनहार बेटियों को IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप, व्यापार और पर्यटन क्षेत्र के दिग्गजों ने खुलकर रखी अपनी बात, देखिए वीडियो

Ads

बस्तर की होनहार बेटियों को IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप, IBC24 Swarna Sharda Scholarship to promising daughters of Bastar

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 12:03 PM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 03:40 PM IST

जगदलपुरः IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में आज आजादी पर्व के पावन अवसर पर IBC24 की ओर से ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026′ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कुछ देर बाद बस्तर संभाग की 8 बेटियों को डिप्टी सीएम विजय शर्मा IBC24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करेंगे। इससे पहले बस्तर के विकास पर व्यापार और पर्यटन जगत से जुड़े लोगों से चैनल के एडिटर इन चीफ रवि कांत मित्तल ने संवाद किया। इस दौरान चैम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्याम सोमानी, CA एवं समाजसेवी योगेंद्र कौशिक, संस्कृति एवं पर्यटन विशेषज्ञ अनिल लुक्कड़, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष भवर बोथरा ने अपनी बात रखी।