Direct to mobile Service: अब बिना इंटरनेट के भी मोबाइल में देख सकेंगे वीडियो, जल्द शुरू होगी खास सर्विस

Direct to mobile Service: दरअसल ऐसा संभव हो पाएगा डायरेक्ट टू मोबाइल यानी d2m ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी के जरिए।

Direct to mobile Service: अब बिना इंटरनेट के भी मोबाइल में देख सकेंगे वीडियो, जल्द शुरू होगी खास सर्विस

Direct to mobile Service

Modified Date: January 17, 2024 / 09:33 pm IST
Published Date: January 17, 2024 9:33 pm IST

नई दिल्ली : Direct to mobile Service: आज के समय में लोग अपने स्मार्टफोन में वीडियो देखना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। लोगों को जब भी समय मिलता है तब वे अपने स्मार्टफोन में वीडियो देखने लग जाते हैं। ऐसा संभव हो पाता है इंटरनेट कनेक्शन की वजह से, और आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी आसानी के साथ अपने पसंदीदा वीडियो देखते हैं।

हालांकि कभी आपने ये सोचा है कि बिना इंटरनेट और सिम कार्ड के फोन में वीडियो चलाए जा सकते हैं? अगर आपने सपने में भी कभी ऐसा नहीं सोचा था तो बता दें कि हकीकत में अब ऐसा होने वाला है। दरअसल ऐसा संभव हो पाएगा डायरेक्ट टू मोबाइल यानी d2m ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी के जरिए। यह तकनीक बेहद ही खास है और जल्द ही इसकी धमाकेदार एंट्री होने जा रही है।

यह भी पढ़ें : Hot Sexy Video: इससे पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा बोल्ड वीडियो, देखकर खुद पर नहीं कर पाएंगे काबू… 

इस वजह से ख़ास d2m सर्विस

Direct to mobile Service:  जैसा कि आपने d2h सर्विस यानी direct-to-home के बारे में सुना होगा जिसे आप आम भाषा में केबल सर्विस कहते हैं और इसका कनेक्शन आपको अलग से खरीदना पड़ता है और फिर आप हर महीने इसका सब्सक्रिप्शन लेकर तमाम टीवी चैनल्स का आनंद अपने घर पर ले सकते हैं।

ठीक इसी तरह अब d2m टेक्नोलॉजी आ रही है जिसका इस्तेमाल करके आप डायरेक्ट अपने मोबाइल में लाइव टीवी, फिल्में, मल्टीमीडिया कंटेंट आसानी से एक्सेस कर पाएंगे। आपको बता दें कि दूरसंचार विभाग यानी डॉट, सूचना और प्रसारण मंत्रालय एमआईबी के साथ आईआईटी कानपुर इस तकनीक पर जोर-शोर से कम कर रहे हैं। इस तकनीक के आने के बाद मोबाइल फोन में ही डीटीएच जैसी d2m सर्विस का आनंद लिया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : Anar Khane Ke Fayde: दिल के लिए बेहद फायदेमंद है अनार, रोजाना सेवन से मिलेंगे गजब के फायदे 

जल्द शुरू होगी टेस्टिंग शुरू

Direct to mobile Service:  आपको बता दें कि सरकार जल्द ही इस तकनीक की टेस्टिंग शुरू करने वाली है, हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनियां इस सर्विस का विरोध जाता सकती है क्योंकि इसमें इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी और उसके बगैर ही आप एक सब्सक्रिप्शन लेकर फ्री में ही टीवी चैनल देख सकते हैं और अपने पसंदीदा सीरियल्स का आनंद ले सकते हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.