Realme C100x Launched: न बैटरी खत्म होने की टेंशन, न फीचर्स की कमी! 8,000mAh बैटरी के आगे बड़े-बड़े स्मार्टफोन पड़े फीके, जानिए अंदर छिपे धांसू फीचर्स

Ads

Realme C100x Launched: Realme ने भारत में नया Realme C100x स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें 8,000mAh की दमदार बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच डिस्प्ले और 50MP कैमरा मिलता है। यह 4G फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है और इसकी शुरुआती कीमत 14,499 रुपये रखी गई है।

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 05:30 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 05:37 PM IST

(Realme C100x Launched/ Image Credit: Realme)

HIGHLIGHTS
  • Realme C100x भारत में हुआ लॉन्च।
  • मिली 8,000mAh की पावरफुल बैटरी।
  • 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8 इंच डिस्प्ले।

नई दिल्ली: Realme C100x Launched: Realme ने भारत में अपनी C-सीरीज का नया स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन Deepblue Tides और Golden Coast में पेश किया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर 17 घंटे से ज्यादा नेविगेशन टाइम दे सकती है। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले भी दिया गया है।

कीमत और डिस्प्ले के फीचर्स (Price and Display)

Realme C100x को भारत में सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 14,499 रुपये रखी गई है। फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 254ppi पिक्सल डेंसिटी, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Panda-MN228 ग्लास प्रोटेक्शन भी मौजूद है।

प्रोसेसर, सॉफ्टवेयर और कैमरा फीचर्स (Processor, Software and Camera Features)

Realme C100x में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ Arm Mali-G57 GPU मिलता है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज दी गई है। यह डिवाइस Android 16 आधारित Realme UI पर काम करता है। वहीं, अगर कैमरा की बात करें तो फोन के पीछे AI सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर, 5P लेंस और 75 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

बड़ी बैटरी और मजबूत डिजाइन के साथ लॉन्च (Large Battery and Robust Design)

Realme C100x को मजबूती के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ तैयार किया गया है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। इसमें 8,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी ने इस फोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबे बैटरी बैकअप और बड़े डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Realme C100x की भारत में कीमत कितनी है?

Realme C100x के 6GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,499 रखी गई है।

Realme C100x में कितनी बड़ी बैटरी मिलती है?

इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का बैकअप देने का दावा करती है।

Realme C100x का डिस्प्ले कैसा है?

फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है।

Realme C100x में कौन-सा कैमरा सेटअप दिया गया है?

फोन में पीछे की तरफ 50MP AI प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।