BHEL Q1 Results 2026: कभी घाटे में डूबी थी ये सरकारी डिफेंस कंपनी, अब मुनाफे की एंट्री और रेवेन्यू में 40% की छलांग, क्या यह शेयर नई ऊंचाई छुएगा?

BHEL Q1 Results 2026: सरकारी इंजीनियरिंग और डिफेंस कंपनी BHEL ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी पिछले घाटे से उबरकर 382 करोड़ रुपये के मुनाफे में आ गई। रेवेन्यू में 40% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिससे शेयर में तेजी देखने को मिली। लेकिन ब्रोकरेज की राय अभी भी अलग-अलग है। (NSE: BHEL, BSE: 500103)

BHEL Q1 Results 2026: कभी घाटे में डूबी थी ये सरकारी डिफेंस कंपनी, अब मुनाफे की एंट्री और रेवेन्यू में 40% की छलांग, क्या यह शेयर नई ऊंचाई छुएगा?

(BHEL Q1 Results 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 16, 2026 / 05:08 pm IST
Published Date: July 16, 2026 4:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • BHEL घाटे से निकलकर ₹382 करोड़ मुनाफे में पहुंची।
  • कंपनी का रेवेन्यू 40% बढ़ा।
  • EBITDA घाटे से निकलकर मुनाफे में आया।

नई दिल्ली: BHEL Q1 Results 2026: सरकारी इंजीनियरिंग और डिफेंस कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने पिछले साल के घाटे को पीछो छोड़ते हुए इस बार मुनाफा दर्ज किया है। बेहतर बिक्री, मजबूत ऑपरेटिंग प्रदर्शन और कारोबार में बढ़ोतरी की वजह से कंपनी के तिमाही नतीजे काफी मजबूत रहे हैं।

दरअसल, जून तिमाही में BHEL का शुद्ध मुनाफा 382 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 454 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। कंपनी की कमाई में सुधार के साथ उसका ऑपरेटिंग प्रदर्शन भी बेहतर हुआ है। EBITDA भी घाटे से निकलकर 504 करोड़ रुपये के मुनाफे में पहुंच गया। वहीं EBITDA मार्जिन बढ़कर 6.5% हो गया।

रेवेन्यू में 40% की बड़ी छलांग

BHEL का ऑपरेटिंग रेवेन्यू जून तिमाही में सालाना आधार पर 40% बढ़कर 7,697.7 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 5,487 करोड़ रुपये था। कंपनी के पावर बिजनेस में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। जहां रेवेन्यू 51% बढ़कर 5,919 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा इंडस्ट्री बिजनेस का रेवेन्यू भी 12% बढ़कर 1,778 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला। BHEL का शेयर नतीजों के बाद 5.30% की तेजी के साथ 440.10 रुपये पर बंद हुआ। साल 2026 में अब तक शेयर करीब 50% का रिटर्न दे चुका है। जबकि पिछले एक साल में इसमें लगभग 73% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Bharat Heavy Electricals Ltd (BHEL) – शेयर अपडेट (16 जुलाई 2026)

जानकारी विवरण
कंपनी का नाम Bharat Heavy Electricals Ltd
मौजूदा शेयर भाव ₹ 440.10
आज का बदलाव +5.30% (+₹22.15)
डेटा समय 16 जुलाई, 2026, 3:30 PM IST
ओपन प्राइस ₹ 424.20
आज का हाई ₹ 441.00
आज का लो ₹ 407.05
मार्केट कैप ₹1.52 लाख करोड़
P/E रेशियो 95.76
52 हफ्ते का हाई ₹ 441.00
52 हफ्ते का लो ₹ 205.12
डिविडेंड यील्ड 0.32%
क्वार्टरली डिविडेंड अमाउंट ₹ 0.35

ब्रोकरेज की राय में दिखा अंतर

BHEL के शेयर को लेकर बाजार विशेषज्ञों की राय एक जैसी नहीं है। कंपनी को कवर करने वाले 22 एनालिस्ट्स में से 9 ने शेयर को Buy की सलाह दी है, जबकि 10 एनालिस्ट्स ने Sell की राय दी है। वहीं कुछ विशेषज्ञों ने इसे Hold करने की सलाह दी है। यानी कंपनी के बेहतर नतीजों के बावजूद शेयर के भविष्य को लेकर बाजार में अलग-अलग नजरिया बना हुआ है।

BHEL का कारोबार कितना बड़ा है?

BHEL देश की प्रमुख सरकारी इंजीनियरिंग कंपनियों में शामिल है। कंपनी बिजली उत्पादन के लिए बॉयलर, टरबाइन और जनरेटर जैसे भारी उपकरण बनाती है। इसके अलावा रक्षा, रेलवे, एयरोस्पेस, न्यूक्लियर, ट्रांसमिशन और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के लिए भी इंजीनियरिंग समाधान उपलब्ध कराती है। देश के ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में कंपनी की अहम भूमिका है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।