Sharp Aquos R11 Launch: अब फोटो आएंगे प्रो लेवल के! 50.3MP सेल्फी कैमरा वाला प्रीमियम फोन लॉन्च, यूनिक डिजाइन देखकर आप भी करेंगे तारीफ

Sharp Aquos R11 Launch: जापानी कंपनी Sharp ने अपनी R सीरीज में नया Sharp Aquos R11 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और 3,600 nits पीक ब्राइटनेस वाला हाई-एंड डिस्प्ले दिया गया है जो इसे एक प्रीमियम और पावरफुल फ्लैगशिप फोन बनाता है।

Sharp Aquos R11 Launch: अब फोटो आएंगे प्रो लेवल के! 50.3MP सेल्फी कैमरा वाला प्रीमियम फोन लॉन्च, यूनिक डिजाइन देखकर आप भी करेंगे तारीफ

(Sharp Aquos R11 Launch/ Image Credit: Sharp)

Modified Date: June 16, 2026 / 04:52 pm IST
Published Date: June 16, 2026 4:19 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 6.5 इंच का 3600 nits ब्राइटनेस वाला OLED डिस्प्ले
  • Snapdragon 8s Gen 4 के साथ पावरफुल परफॉर्मेंस
  • ट्रिपल 50.3MP रियर कैमरा सेटअप

Sharp Aquos R11 Launch: जापानी कंपनी Sharp ने अपनी R सीरीज का विस्तार करते हुए नया Sharp Aquos R11 लॉन्च कर दिया है। यह फोन तीन कलर ऑप्शन्स आइवरी, नेवी और टेराकोटा में उपलब्ध है। यह एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जिसे हाई परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स के साथ डिजाइन किया गया है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

इस फोन में 6.5 इंच का फुल HD+ Pro IGZO OLED डिस्प्ले दिया गया है जो 1Hz से 240Hz तक का अडाप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 nits तक जाती है। जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतरीन मिलती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। जिसे 12GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

कैमरा सेटअप और फोटोग्राफी फीचर्स

कैमरा के मामले में Sharp Aquos R11 काफी एडवांस है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50.3MP का प्राइमरी सेंसर OIS सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 50.3MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 38.5MP का टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। फोन में 14-चैनल स्पेक्ट्रल सेंसर भी दिया गया है जिससे फोटो क्वालिटी को और बेहतर बनाता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50.3MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी, OS और सिक्योरिटी

इस स्मार्टफोन में 5,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 36W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Android 16 पर चलता है और कंपनी ने इसमें 3 बड़े OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

कनेक्टिविटी और ड्यूरेबिलिटी

Sharp Aquos R11 में Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन IPX5, IPX8 और IPX9 वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग और IP6X डस्ट प्रोटेक्शन के साथ आता है। साथ ही यह MIL-STD-810G और 810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स को भी पूरा करता है। जिससे यह काफी मजबूत और टिकाऊ स्मार्टफोन बन जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।