(Vivo T5 Pro 5G Price/ Image Credit: Vivo)
नई दिल्ली: Vivo T5 Pro 5G Price in India: वीवो का नया स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G आज यानी 21 अप्रैल से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो मिड-रेंज बजट में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। कंपनी ने इसमें बड़ी बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले जैसी खूबिया दी है। अगर आप 30 से 40 हजार के बीच नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो यह डिवाइस आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
Vivo T5 Pro 5G को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपए है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट 33,999 रुपए और 12GB + 256GB वेरिएंट 39,999 रुपए में मिलेगा। ग्राहक इस फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart से खरीद सकते हैं। इस कीमत में यह फोन कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स को कड़ी टक्कर देता है।
फोन के साथ आकर्षक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं, जिससे इसकी कीमत और कम हो सकती है। अगर आप HDFC Bank, Axis Bank या State Bank के कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको 3,000 रुपए तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर भी 3,000 रुपए तक का बोनस दिया जा रहा है। साथ ही ग्राहकों को 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा।
इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ Adreno 810 GPU दिया गया है। यह फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है, जिससे यूजर्स को स्मूथ और लेटेस्ट अनुभव मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो Sony IMX882 सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। सबसे खास बात यह है कि दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। पावर के लिए इसमें 9020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक चलता है।