KTM 350cc Duke Price: KTM ने मचाया बाजार में तहलका! नई Duke बाइक लॉन्च, कीमत में 62,000 रुपये की कटौती… नए रेट सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

KTM 350cc Duke Price: KTM ने 390 Duke का 350cc वर्जन इसलिए पेश किया है ताकि ज्यादा टैक्स से बचा जा सके। 350cc से ऊपर बाइक पर 40% GST लगता है। नया 350cc मॉडल सस्ता पड़ता है और यह पुराने 399cc वर्जन से करीब 62,000 रुपये कम कीमत में ग्राहकों को मिल रहा है।

KTM 350cc Duke Price: KTM ने मचाया बाजार में तहलका! नई Duke बाइक लॉन्च, कीमत में 62,000 रुपये की कटौती… नए रेट सुनकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

(KTM 350cc Duke Price/ Image Credit: KTMindia)

Modified Date: April 21, 2026 / 02:03 pm IST
Published Date: April 21, 2026 2:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • KTM ने 390 Duke का नया 350cc वर्जन लॉन्च किया
  • नया मॉडल करीब ₹62,000 सस्ता, GST नियम के कारण बदलाव
  • इंजन पावर कम लेकिन कीमत ज्यादा अफॉर्डेबल

नई दिल्ली: KTM 350cc Duke Price: KTM ने भारतीय बाजार में ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए 390 Duke का नया 350cc वर्जन पेश किया है। इसके पीछे मुख्य कारण नया GST नियम है। जिसमें 350cc से ऊपर की बाइक्स पर ज्यादा टैक्स लगता है। इसी वजह से कंपनी ने छोटा इंजन लाकर कीमत कम कर दी है। यह नया मॉडल 399cc वर्जन के मुकाबले करीब 62,000 रुपये सस्ता है। हालांकि, ग्राहकों को ध्यान रखना होगा कि हाल ही में 390 Duke R की कीमत में 40,000 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

इंजन और परफॉर्मेंस में क्या बदला?

नई 350cc Duke में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 41 bhp की पावर और 33.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं 399cc मॉडल 45 bhp और 39 Nm टॉर्क देता है। यानी पावर और परफॉर्मेंस में थोड़ी कमी देखने को मिलती है। कंपनी ने इंजन को छोटा करने के लिए स्ट्रोक घटाकर 56.1 mm कर दिया है। जबकि बोर 89 mm रखा गया है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

फीचर्स और हार्डवेयर में कटौती नहीं

हार्डवेयर और फीचर्स के मामले में कंपनी ने कोई कटौती नहीं की है। बाइक में वही स्प्लिट-ट्रेलिस फ्रेम, एडजस्टेबल सस्पेंशन और मजबूत ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इसकी सीट हाइट 800mm से 820mm के बीच है और वजन करीब 163.8 किलोग्राम है। इसके अलावा TFT डिस्प्ले, राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं।

कम कीमत में बेहतर विकल्प

भले ही यह बाइक परफॉर्मेंस में 390 Duke R जितनी दमदार न हो, लेकिन कम कीमत इसे ज्यादा ग्राहकों के लिए आकर्षक बनाती है। इससे KTM को भारत में अपनी बिक्री बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही कंपनी ने 350cc इंजन के साथ 390 Adventure भी पेश की है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 2.81 लाख रुपये रखी गई है। जो एडवेंचर बाइक चाहने वालों के लिए नया विकल्प बन सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।